बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

'अपराधी जिस भाषा में समझता है उस भाषा में समझाया जाएं', मुंगेर एनकाउंटर पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की दो टूक

बिहार के मुंगेर के मुफस्सिल थाने में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। इस मामले में बिहार के डिप्टी सीएम ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है।

आकाश मसने

पटना: बिहार के मुंगेर के मुफस्सिल थाने में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुड्डू यादव बताया जा रहा है।

गुड्डू यादव को जब पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही थी तो इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलट गई। इस दौरान आरोपी गुड्डू ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली लगी। एनकाउंटर से पहले एक आम के पेड़ से पुलिस गाड़ी टकराई थी। इससे गाड़ी का हूटर टूट गया और आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

क्या बाेले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मी की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "यह घटना दुखद है। मामले में सरकार कार्रवाई करेगी। अपराध को खत्म करने के लिए राज्य सरकार कार्रवाई कर रही है। सुशासन के लिए हम सत्ता में हैं और एक्शन जरूर लेंगे। प्रशासन पर कोई हमला करने की इजाजत किसी को नहीं है। लोगों को चिन्हित किया जाएगा और प्रशासन द्वारा समझाया जाएगा। अपराधी जिस भाषा में समझता है उसी भाषा में समझाएं। अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो। सरकार की तरफ से खुली छूट है जिस भाषा में अपराधी समझता है उस भाषा में समझाएं।"

बिहार में कानून का राज: मंत्री प्रेम कुमार सिंह

बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने संतोष सिंह की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "बिहार में कानून का राज है। जनता के सेवक को मारा गया है। हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा और इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।" बिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि "बिहार का लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ गया है। इसका जिम्मेदार भाजपा और एनडीए जिम्मेदार है। भाजपा वाले हर चीज में केवल राजनीतिक फायदा देखते हैं। भाजपा त्योहारों के टाइम माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करती है।"

कड़ा एक्शन लेंगे: डीआईजी

वहीं मुंगेर के इस पूरे घटनाक्रम पर डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि एएसआई संतोष कुमार सिंह कार्रवाई के लिए गए थे क्योंकि 2 पक्षों में विवाद का मामला था। एक पक्ष ने हमला किया और एएसआई की जान चली गई। आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे ऐसी घटना पुलिस के साथ नहीं होगी। पुलिस ने 3 राउंड गोली चलाकर गुड्डे यादव को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि शुक्रवार को एएसआई संतोष कुमार सिंह एक शिकायत मिलने के बाद विवाद सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ मुंगेर के नंदलालपुरा इलाके में गए। वहां दो परिवारों में झगड़े की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद एएसआई अपनी टीम लेकर दोनों पक्षों से बात करने पहुंचे थे।

इसी दौरान विवाद बढ़ गया तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने एएसआई संतोष कुमार पर तेज धार वाले हथियार से सिर पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे