कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

CEAT को पहली तिमाही में लगा बड़ा झटका! मुनाफा 96% घटा, शेयर बाजार में मची बिकवाली की लूट

Ceat Share Price: पिछले एक वर्ष में सिएट के शेयरों में करीब 8% की गिरावट आई है, जिससे इसका प्रदर्शन कमजोर रहा। पिछले छह महीनों में शेयर 8 प्रतिशत से अधिक और इस वर्ष अब तक करीब 6 प्रतिशत टूट चुका है।

मनोज आर्या

Ceat Share Price Downfall: टायर निर्माता कंपनी सिएट के शेयर शुक्रवार को सुबह के सत्र में 9 प्रतिशत से अधिक फिसल गए। इसकी वजह कंपनी की ओर से वित्त वर्ष 27 जून तिमाही में उच्च परिचालन लागत के कारण कमजोर नतीजे पेश करना है। बाजार खुलने के साथ सिएट का शेयर शुरुआती कारोबार में ही पिछली क्लोजिंग 3,829.60 रुपये के मुकाबले 9.3 प्रतिशत फिसलकर 3,471.10 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, सुबह 10:47 पर यह 7.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,548 रुपये पर था।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 96 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की। कंपनी का मुनाफा घटकर 4 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 112 करोड़ रुपए था। हालांकि, ऑपरेशनल से रेवेन्यू सालाना आधार पर 22.4 प्रतिशत बढ़कर 4,318 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,529 करोड़ रुपये था। यह विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में मजबूत मांग को दर्शाता है।

मुनाफे को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे माल की लागत बढ़ने से उसके मुनाफे पर दबाव पड़ा। कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी ने कहा कि इनपुट लागत में बढ़ोतरी के असर को आंशिक रूप से कम करने के लिए कंपनी ने चरणबद्ध तरीके से टायरों की कीमतें बढ़ाईं, जबकि मांग और बाजार हिस्सेदारी को भी बनाए रखा। उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान भी कच्चे माल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहने की संभावना है।

छह महीनों में 8% तक टूटा शेयर

कंपनी का परिचालन प्रदर्शन भी दबाव में रहा। एबिटा सालाना आधार पर 5.7 प्रतिशत घटकर 365 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 387 करोड़ रुपये था। वहीं, एबिटा मार्जिन घटकर 8.5 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 11 प्रतिशत था। पिछले एक वर्ष में सिएट के शेयरों में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे इसका प्रदर्शन व्यापक बाजार की तुलना में कमजोर रहा। पिछले छह महीनों में शेयर 8 प्रतिशत से अधिक और इस वर्ष अब तक करीब 6 प्रतिशत टूट चुका है।

शेयर को लेकर एक्सपर्ट की राय

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कंपनी के शेयर को बॉय (BUY) का रेटिंग दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की कमाई उम्मीद से थोड़ी कम रह सकती है। इसके पीछे उसने ब्याज में तेजी से होती बढ़ोतरी को बताया।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी