बजट

Budget 2025: चुनावी मुहाने पर खड़े बिहार पर रहा खास ध्यान, खोला घोषणाओं का पिटारा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बजट (2025-26) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य के लिए छप्परफाड़ ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने राज्य के किसानों के लिए मखाना बोर्ड का गठन किया है।

विजय कुमार तिवारी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा लोकसभा में 2025-26 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के किसानों को बड़ी सौगात दी। केंद्रीय मंत्री ने मखाना के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना का ऐलान किया। माना जा रहा है कि यह घोषणा बिहार के किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा और मखाना बोर्ड के गठन से किसानों को और भी ज्यादा फायदा होने वाला है। इसके अलावा पटना एयरपोर्ट का विस्तार करने की घोषणा के साथ-साथ पटना आईआईटी को और भी बड़ा किया जाने वाला है। इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसीलिए भाजपा सरकार ने बिहार पर खास नजर-ए-इनायत की है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज