CM रेखा गुप्ता (Image- Social Media) 
बजट

दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, तोडा 'केजरीवाल' की 'आप' का यह रिकॉर्ड

Delhi Budget : दिल्ली में आज 27 साल बाद BJP सरकार का बजट पेश हो रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विकसित दिल्ली थीम वाला बजट पेश कर रहीं हैं। इस बजट में बुनियादी ढांचे का विकास, यमुना सफाई और प्रदूषण पर खास फोकस है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आज 27 साल बाद BJP सरकार का बजट पेश हो रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विकसित दिल्ली थीम वाला बजट पेश कर रहीं हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा था कि, इस बजट में बुनियादी ढांचे का विकास, यमुना सफाई और प्रदूषण पर खास फोकस किया जाएगा। आज सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, पिछली 'आप' सरकार में 2023-24 का बजट 78800 करोड़ था, 2024-25 में घटकर 76000 करोड़ का रह गया। इस बार 1 लाख करोड़ का बजट है।

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए बजट में 5100 करोड़ का प्रावधान किया। मातृत्व योजना के लिए 210 करोड़ का प्राविधान किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि, बजट पर 10 बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जितना योजनाओं में खर्चा नहीं होता था, उतना विज्ञापनों और होर्डिंग में खर्चा होता था। इस बार दिल्ली की झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रुपए आवंटित किए जा रहे हैं।

इस बार का बजट के 1 लाख करोड़ रुपए का है, जो पिछले साल के 77,000 करोड़ रुपए के आवंटन को पार कर गया है। वहीं सरकार ने जनता से तब सुझाव भी मांगे थे, जिसमें ईमेल और वॉट्सऐप के जरिए 10,000 से अधिक सुझाव मिले। इधर विपक्षी नेता आतिशी ने बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश न करने के लिए सरकार की आलोचना की थी, जबकि मुख्यमंत्री गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि इसे जल्द ही पेश किया जाएगा।

वहीं आज अपनी सरकार का पहला बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मंगलवार को यहां कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी और कहा था कि शहर ‘राम राज्य' का साक्षी बनेगा। वहीं कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि बजट ‘‘ऐतिहासिक'' होगा।

मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री आशीष सूद, प्रवेश वर्मा, पंकज सिंह और रविंदर इंद्राज भी मौजूद थे। जानकारी दें कि, दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा सरकार का यह पहला बजट है। इसमें यमुना की सफाई, बुनियादी ढांचा विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने जैसे वादों को लागू करने के लिए धन उपलब्ध कराए जाने जैसी चीजों के शामिल होने की उम्मीद है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा