बिटकॉइन (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

क्रिप्टोकरेंसी ने पलटी मारी, 24 घंटे में इतना सस्ता हुआ बिटकॉइन

कॉइन मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर बिटकॉइन की कीमत कल तक 1,03,900.47 डॉलर के साथ अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर ट्रेड कर रही थी, लेकिन आज इसको यूटर्न लेते हुए देखा जा रहा है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : 24 घंटे पहले जो क्रिप्टोकरेंसी आसमान की ऊंचाईयों को छू रहा था, वो अब अचानक से अपने निचले स्तर पर आ पहुंचा है। कल तक जो बिटकॉइन 1 लाख का आंकड़ा पार करते हुए इतरा रहा था, वो अब सीधे जमीन पर आ गिरा है। पिछले 24 घंटों में इस क्रिप्टोकरेंसी में 11 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,900 डॉलर से ज्यादा यानी लगभग 10 लाख रुपए से ज्यादा की गिरावट आयी है।

कुछ आंकड़ों के अनुसार, सुबह के शुरूआती कारोबार में बिटकॉइन में 5 प्रतिशत से भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। आपको बताते हैं कि किस तरह से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी किस तरह से गिर चुकी है।

10 लाख रुपये सस्ता हुआ बिटकॉइन

कॉइन मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर बिटकॉइन की कीमत कल तक 1,03,900.47 डॉलर के साथ अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर ट्रेड कर रही थी, लेकिन आज इसको यूटर्न लेते हुए देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत 91,998.78 डॉलर पर आ गई हैं। इसका सीधा मतलब है कि बिटकॉइन की कीमतों में 11 प्रतिशत से ज्यादा यानी 11,901.69 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। अगर भारत के हिसाब से बात की जाएं, तो ये गिरावट 10,08,021.53 रुपए की मानी जा रही है, जो काफी बड़ी राशि है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

क्रिप्टोकरेंसी की हाल

यदि आप दुनिया की टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो बिटकॉइन के अलावा सिर्फ इथेरियम ही बिल्कुल स्थिर देखने को मिल रहा है। क्रिप्टोकरेंसी के टीथर के आंकड़े भी फिलहाल स्थिर देखे जा रहे हैं। एक्सआरपी में तकरीबन 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा सोलाना में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। बीएनबी में भी हल्की बढ़त दिखायी दे रही है। डॉगेकॉइन की कीमतें भी करीब 3.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू