घर की रजिस्ट्री पत्नी के नाम पर करने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

गृहलक्ष्मी के नाम पर खरीदें घर, पत्नी के नाम रजिस्ट्री करवाने पर होगी लाखों की बचत

अगर आप भी घर खरीदने के बारे में सोच विचार कर रहे हैं, तो आपको कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखना काफी जरूरी होगा। जैसे कि अगर आप अपने घर की रजिस्ट्री अपने पत्नी के नाम पर करवाते हैं, तो इससे आपको काफी फायदा होगा।

अपूर्वा नायक

हर किसी का ये सपना होता है कि उसका अपना खुद का घर हो। अगर आप भी खुद का घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो इन बातों को जरूर ध्यान में रखे इससे आपके बचत तो होगी ही साथ ही आपको कई फायदे भी मिलेंगे।

अगर आप भी घर खरीदने जा रहे हैं, तो ये स्मार्ट डिसीजन आपके बेहद काम आ सकता हैं। ये मूव है घर की रजिस्ट्री अपनी पत्नी के नाम पर करवाना। जी हां, आपने सही सुना है देश के कई राज्यों में महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्टर करने पर आपको स्टम्प ड्यूटी पर भारी छूट मिल सकती है, जिससे घर खरीदने की कॉस्ट कम हो सकती है।

स्टम्प ड्यूटी पर मिल सकती है राहत

देश के हर राज्यों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं कौ स्टम्प ड्यूटी पर 1 से 2 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। देश की राजधानी दिल्ली में पुरुषों को स्टम्प ड्यूटी के तौर पर जहां 6 प्रतिशत का भुगतान करना पड़ता है, तो वहीं महिलाओं को सिर्फ 4 प्रतिशत स्टम्प ड्यूटी देनी होती है। इसके अलावा, राजस्थान में अगर पति और पत्नी दोनों के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्टर करवा ली जाए, तो एडिशनल 0.5 प्रतिशत की छूट मिल सकती है।

होम लोन पर ब्याज दर

कई बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां महिलाओं को होम लोन पर कम ब्याज दर देते हैं। इंटरेस्ट रेट में ये अंतर 0.05 प्रतिशत से 0.10 प्रतिशत तक हो सकता है, जिससे ईएमआई और टोटल इंटरेस्ट दोनों में कमी आती है। इससे लोन चुकाने का टोटल बोझ हल्का हो जाता है। चौथे दिन भी जारी है सस्ते सोने का दौर, जानें आज क्या हैं गोल्ड रेट

डबल बेनिफिट

अगर आप अपने घर की रजिस्ट्री भी अपनी पत्नी के नाम पर करवाते हैं और होम लोन भी उन्हीं के नाम से लेते हैं, तो इसका आपको दोहरा फायदा मिलता है। जैसे स्टम्प ड्यूटी में डायरेक्ट सेविंग्स, लोन पर कम इंटरेस्ट रेट से ईएमआई में राहत और इस तरीके से आप स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग के जरिए लाखों रुपये भी बचा सकते हैं। घर खरीदते समय सिर्फ लोकेशन और बजट ही नहीं बल्कि कानूनी और फाइनेंशियल बेनिफिट्स के बारे भी सोचना जरूरी है। पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री करवाना ना सिर्फ सेविंग का एक माध्यम है, बल्कि महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी होने से सामाजिक रुप से महिला सशक्तिकरण भी होता है।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल