Bank Holidays List July 2026: 20 जुलाई से शुरू हो रहे महीने के चौथे सप्ताह के दौरान अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना है, तो अगले सप्ताह की छुट्टियों पर एक नजर जरूर डाल लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 20 जुलाई से 26 जुलाई के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं होंगी, बल्कि राज्यों के अनुसार अलग-अलग होंगी।
भारतीय रिजर्व बैंक हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है, जिसमें राष्ट्रीय अवकाश, धार्मिक और क्षेत्रीय पर्वों के साथ-साथ राज्य सरकारों द्वारा घोषित छुट्टियां भी शामिल होती हैं। यही कारण है कि एक राज्य में बैंक बंद होने पर दूसरे राज्य में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहता है।
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद यूपीआई (UPI), इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) जैसी सुविधाएं 24/7 सक्रिय रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने या बिल भुगतान जैसे कार्यों के लिए डिजिटल सेवाओं का बेझिझक उपयोग कर सकते हैं। बैंक बंद रहने की स्थिति में इन किसी भी विकल्पों का इस्तेमाल कर पेमेंट का लेन-देन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Share Market: कमाई का मौका…या भारी गिरावट का डर? अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
बैंक जाने से पहले अपने शहर के स्थानीय हॉलिडे कैलेंडर को जरूर चेक कर लें, ताकि चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या नकदी लेनदेन जैसे जरूरी कार्यों के लिए आपको किसी प्रकार की असुविधा न हो। अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों से पहले जरूर उसे निपटाने की कोशिश करें।