प्रतीकात्मक तस्वीर  
बिज़नेस

Bajaj Finance और Airtel के बीच बड़ी साझेदारी, अब यूजर्स को मिलेगा ये खास सुविधा

अब तक बजाज फाइनेंस के 2 प्रोडक्ट्स को ‘एयरटेल थैंक्स ऐप' पर शुरुआती स्तर पर पेश किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मार्च तक बजाज फाइनेंस के चार उत्पाद एयरटेल थैंक्स ऐप पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली: नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस ने एक अहम फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल ने सोमवार को फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए स्ट्रेटिजिकल पार्टनरशिप करने का ऐलान किया है। इन दोनों कंपनियों ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि, इस अनूठी पार्टनरशिप से एयरटेल के 37 करोड़ कस्टमर बेस, करीब 12 लाख के मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, बजाज फाइनेंस की अलग-अलग 27 प्रोडक्ट लाइन और 5,000 से ज्यादा ब्रांचेस का डिस्ट्रीब्यूशन ओवरलोड और 70,000 क्षेत्रीय एजेंट एक साथ लाया जाएगा।

भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा है कि आज हम पर 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा है और हमारा लक्ष्य एयरटेल फाइनेंस को हमारे ग्राहकों की सभी वित्तीय जरूरतों के लिए ‘वन-स्टॉप शॉप' यानी एकल विकल्प बनाना है।

भारत का डिजिटल इंफ्रास्क्रचर

बजाज फाइनेंस के प्रबंध निदेशक राजीव जैन ने कहा है कि भारत का डिजिटल एम्बिऐंट सिस्टम डेटा-संचालित ऋण ‘अंडरराइटिंग' और वित्तीय समावेश के केंद्र में रहा है और एयरटेल के साथ पार्टनरशिप न केवल समावेशी विकास के लिए भारत के डिजिटल इंफ्रास्क्रचर का लाभ देगी, बल्कि भारत के 2 लीडिंग और सबसे भरोसेमंद ब्रांडों की विशेषज्ञता और पहुंच को भी एक साथ लाती है।

एयरटेल थैंक्स ऐप

अब तक बजाज फाइनेंस के 2 प्रोडक्ट्स को ‘एयरटेल थैंक्स ऐप' पर शुरुआती स्तर पर पेश किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मार्च तक बजाज फाइनेंस के 4 उत्पाद एयरटेल थैंक्स ऐप पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

गोल्ड लोन से लेकर पर्सनल लोन

आपको बता दें कि भारती एयरटेल टेलीकॉम सेक्टर में एक जाना माना नाम है। इस कंपनी के ग्राहकों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस समय ये टेलीकॉम सेक्टर की एक लीडिंग कंपनी के तौर पर काम कर रही है। साथ ही बजाज फाइनेंस भी नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी की लिस्ट में टॉप कंपनी के रुप में जानी जाती है। बजाज फाइनेंस अपने ग्राहकों को गोल्ड लोन से लेकर पर्सनल लोन तक की सुविधा देती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी