जेफ बेजोस (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स करने जा रहे हैं शाही शादी, हर मेहमान पर खर्च होगा इतने रुपये

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की लिस्ट के अनुसार दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस हैं। बताया जा रहा है कि अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस जल्द ही अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज़ से शादी करने वाले हैं।

अपूर्वा नायक

अमेजन के फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह उनकी शादी है। बताया जा रहा है कि अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस जून 2026 में अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज़ से शादी करने जा रहे हैं।

जेफ बेजोस मंगेतर लॉरेन सांचेज़ के साथ इटली के मशहूर शहर वेनिस में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि सुर्खियों में तारीख और स्थान तय नहीं हुआ है, लेकिन इस ग्रैंड इवेंट में कितना खर्च होने वाला हैं, ये तय हो गया हैं। आइए जानते हैं कि जेफ बेजोस की शादी में कितनी ग्रैंड होने वाली हैं।

2 दिन तक जारी रहेगा जश्न

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये ग्रैंड वेडिंग 24 जून से 26 जून तक चलने वाली है। 3 दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में सिर्फ 200 स्पेशल गेस्ट को इवांइट किया जा सकता है। ये अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरे इवेंट का खर्च लगभग 83 करोड़ रुपये यानी 10 मिलियन डॉलर तक हो सकता है।

हर मेहमान पर खर्च होंगे 42 लाख रुपये

इस ग्रैंड वेडिंग की गेस्ट लिस्ट भी ग्रैंड, स्पेशल और हाई प्रोफाइल रहने वाली हैं। इसमें इवांका ट्रंप और जेरेड कुशनर के अलावा हॉलीवुड स्टार्स जैसे किम कर्दाशियन, ऑरलैंडो ब्लूम और कैटी पेरी का नाम भी शामिल हैं। साथ ही बिल गेट्स, ओप्रा विन्फ्रे और मिरांडा जैसे दिग्गजों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, जानकारी मिली है कि हर मेहमान पर एवरेज 50,000 डॉलर यानी लगभग 42 लाख रुपये खर्च किए जा सकते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आयी बैड न्यूज, 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा देश का ये सेक्टर

सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से चर्चा

सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर मिला जुला रिएक्शन देखने के लिए मिल रहा हैं। एक सेगमेंट इसे जरूरत से ज्यादा खर्च और दिखावा बता रहा है, जबकि कुछ लोग ये भी मानते हैं कि बेजोस को अपने पैसे खर्च करने का पूरा हक हैं। एक यूजर ने लिखा है कि जब दुनिया में भूख, शिक्षा और बेरोजगारी की कमी है, तब ऐसे अरबपति लोग ऐसी शादियों पर करोड़ों उड़ा रहे हैं। साथ ही दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये उसकी अपनी कमाी है, वो चाहे जैसे खर्च करें।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें