मल्टीबगैर स्टॉक। इमेज-एआई 
बिज़नेस

गजब का शेयर, सिर्फ 3 महीने में 70% का रिटर्न, भारतीय बाजार में मचा दी हलचल

Multibagger Stock: NVIDIA के जबरदस्त तिमाही नतीजों ने भारतीय बाजार में हलचल मचा दी। इसका सबसे बड़ा फायदा Netweb Technologies को मिला। गुरुवार को कंपनी का शेयर 6% तक उछला।

रंजन कुमार

Multibagger Stock List: अमेरिकी एक बड़ी खबर से 20 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में हलचल मचा गई। निवेशकों को शानदार रिटर्न देने वाले टेक कंपनी का शेयर इस दिन मजबूत तेजी के साथ उछला। यह शेयर करोबारी दिन में 6% तक चढ़ा।

कंपनी के इस जोरदार उछाल के पीछे वर्ल्ड की सबसे वैल्यूएबल टेक कंपनी NVIDIA के अपेक्षा से बेहतर नतीजे रहे। इनका सीधा और सकारात्मक असर इस शेयर पर दिखा। इस शेयर का नाम नेटवेब टेक्नोलॉजीज है। इसके शेयर ने निवेशकों को शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। निवेशक भी हैरत में पड़ गए। अब लोगों की नजर इस शेयर पर है।

अहम साझेदारी

Netweb और NVIDIA के बीच हाई एंड कंप्यूटिंग सॉल्यूशंस तैयार करने की डील हुई है। दोनों कंपनी भारत में Blackwell बेस्ड AI सर्वर बनाने पर काम कर रही। इससे नेटवेब की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं। इसका पता चलते ही NVIDIA के शेयरों में उछाल का सीधा फायदा नेटवेब को मिला। NVIDIA ने वॉल स्ट्रीट अनुमानों को पीछे छोड़ बेहतरीन नतीजे दिए। इसने आने वाले तिमाही के लिए भी मजबूत गाइडेंस दी। अमेरिकी बाजार में NVIDIA का शेयर 5% चढ़ा है। इसका पॉजिटिव इंपैक्ट भारतीय बाजार में नेटवेब टेक्नोलॉजीज पर दिखा।

AI बिजनेस में 160% सालाना वृद्धि

हाल में नेटवेब ने अपनी अर्निंग्स कॉल में बताया था कि वह एशिया में NVIDIA का एक्सक्लूसिव पार्टनर है। कंपनी ने इस पर जोर दिया कि NVIDIA के प्रोडक्ट को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सितंबर तिमाही में Netweb के AI बिजनेस ने 160% सालाना वृद्धि दर्ज की है।

निवेशकों की बढ़ी कमाई

टेक कंपनी का स्टॉक करीब करीब 4.58% की तेजी के साथ ₹3439.80 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि 2025 में अब तक इसमें लगभग 13% गिरावट आई है और यह अपने हालिया उच्च स्तर ₹4,480 से करीब 23% नीचे है, लेकिन फिर भी यह अपने ₹500 के IPO प्राइस से लगभग 7 गुना ऊपर है, जिससे निवेशकों को भारी मल्टीबैगर रिटर्न मिला है। पिछले तीन महीनों में ये स्टॉक पहले ही करीब 70% का रिटर्न दे चुका है। 6 महीने में स्टॉक 91 फीसद, 1 साल में 21 प्रतिशत और 2 साल में करीब 300 प्रतिशत उछला है।

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन