एयरटेल (सौजन्य : सोशल माीडिया) 
बिज़नेस

एयरटेल की कमान संभालेंगे ये चेहरे, चेयरमैन और सीईओ पद की मिली जिम्मेदारी

हाल ही में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल ने नए सीईओ और एमडी की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही इस कंपनी के ने चेयरमैन पद का भी ऐलान किया गया है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने टॉप ऑफिशइयल लेवल पर कई अहम बदलाव किए हैं। इस कंपनी के मालिक भारती एयरटेल ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि उनकी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ गोपाल विट्टल 1 जनवरी से कंपनी के वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे, जबकि इसी तारीख से शाश्वत शर्मा इस कंपनी के नए एमडी और सीईओ की जिम्मेदारी निभाएंगे।

आपको बता दें कि गोपाल विट्टल पिछले 12 साल से भारती एयरटेल के एमडी एवं सीईओ के पद पर काम कर रहे हैं। एयरटेल ने सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा के साथ जारी किए गए बयान में कहा है कि एक सुगठित उत्तराधिकार प्रक्रिया के तहत गोपाल को एमडी होने के अलावा भारती एयरटेल लिमिटेड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया जा रहा है। वह इस भूमिका में इंडियन बिजनेस की अगुवाई करना जारी रखते हुए समूह में व्यापक जिम्मेदारियां संभालेंगे।''

1 जनवरी को संभालेगें पदभार

विट्टल को रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एयरटेल अफ्रीका पीएलसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में डायरेक्टर भी नियुक्त किया जाएगा। वह एक जनवरी, 2026 को भारती एयरटेल लिमिटेड के कार्यकारी वाइस चेयरमैन की भूमिका में आ जाएंगे। विट्टल के उत्तराधिकारी घोषित हुए शर्मा फिलहाल कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी यानी सीओओ हैं। उन्हें 1 जनवरी, 2026 को भारती एयरटेल लिमिटेड का एमडी और सीईओ नियुक्त किया जाएगा।

इस बदलाव से खुश

शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए तैयार करने के इरादे से कंपनी का नामित सीईओ नियुक्त किया जा रहा है। नामित सीईओ के तौर पर वह पूरे कंस्यूमर बिजनेस के लिए जिम्मेदार होंगे। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि एयरटेल के पास सुविचारित उत्तराधिकार नियोजन का एक स्पेशल रिकॉर्ड है। मित्तल ने कहा है कि मैं एयरटेल में नेतृत्व के उत्तराधिकार और बदलाव की योजना से बेहद खुश हूं। एयरटेल के लिए नए सिस्टम की घोषणा के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में किया शामिल

9 सालों तक एयरटेल से जुड़े रहे राकेश भारती मित्तल को इंडस टावर्स लिमिटेड और भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल किया जाएगा। वहीं राजन भारती मित्तल तत्काल प्रभाव से भारती बोर्ड के नामित बनकर एयरटेल में वापस आ गए हैं।

डायरेक्टर के रुप में किया नियुक्त

बयान के मुताबिक, वर्तमान में विपणन और ग्राहक अनुभव के निदेशक अमित त्रिपाठी को सभी सर्किल और वितरण रणनीति का नेतृत्व करते हुए बाजार परिचालन के निदेशक के रुप में नियुक्त किया जाएगा। वहीं डीटीएच के सीईओ सिद्धार्थ शर्मा को विपणन का निदेशक और कनेक्टेड होम्स का सीईओ नियुक्त किया जाएगा। उनकी जगह पर ऊपरी उत्तर क्षेत्र के सीईओ पुष्पिंदर गुजराल को डीटीएच का सीईओ और निदेशक नियुक्त किया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद