एयर इंडिया (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

अब एयर इंडिया ने भी कर दिया ऐलान, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पीड़ितों को इतना मुआवजा देगी कंपनी

टाटा संस के बाद अब एयर इंडिया ने भी अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में जमीन पर मरने वाले लोगों के परिवारजनों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

अपूर्वा नायक

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में लगभग 242 पैंसेजर्स के अलावा भी कई लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। जिसको लेकर एयर इंडिया ने भी एक ऐलान किया है। इस एयरलाइंस ने हादसे में जमीन पर मारे गए लोगों के परिवार वालों और पीड़ितों के लिए 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस ने मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था।

एविएशन कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि एयर इंडिया हाल ही में हुए हादसे में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी हैं। इस विश्वसनीय रूप से मुश्किल समय के दौरान केयर और हेल्प देने के लिए जमीन पर हमारी टीमें हर संभव कोशिश कर रही हैं।

हमारे लगातार कोशिशों के हिस्से के तौर पर एयर इंडिया 25 लाख या लगभग 21,000 जीबीपी का इंटरिम पेमेंट देगा। ये मरने वालों के परिवारों और पीड़ितों के लिए हैं। ये राशि टाटा संस की ओर से पहले से घोषित 1 करोड़ या लगभग 85,000 जीबीपी की हेल्प के अलावा हैं। एयर इंडिया में हम सभी इस नुकसान से बेहद दुखी हैं।

एयर इंडिया का प्लेन क्रैश

पिछले गुरूवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के सिर्फ 2 मिनट के बाद एयर इंडिया का एक पैंसेजर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो सकता हैं। ये हादसा इतना भयंकर था कि एयरक्राफ्ट में सवार 242 पैंसेजर्स में से 241 लोगों की मौत हो गई थी। ये एयरक्राफ्ट सरदार वल्लभ भाई पटेल मेडिकल हॉस्टल से टकराया था, जहां उस समय लगभग 50 से 60 लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। हॉस्टल में घायलों के सटीक आंकड़े अभी तक साफ नहीं हुए हैं। हालांकि मौतों की पुष्टि लगातार की जा रही है। शनिवार को मरने वालों की टोटल संख्या 274 तक पहुंच चुकी है, जिसमें 241 लोग एयरक्राफ्ट में सवार थे और बाकी 33 लोग हादसे के समय वहां मौजूद थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर