8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में नया कैलकुलेशन! ₹35 हजार बेसिक वालों को सैलरी ₹1.40 लाख तक? navbharat
बिज़नेस

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में नया कैलकुलेशन! ₹35 हजार बेसिक वालों को सैलरी ₹1.40 लाख तक?

8वें वेतन आयोग में नई सैलरी का नया फॉर्मूला सामने आया है। इस बीच कर्मचारी संगठनों ने तीन अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। ₹35 हजार बेसिक सैलरी वालों की सैलरी ₹1.40 लाख तक बढ़ सकती है।

तन्मय बरनवाल

आठवें वेतन आयोग में कर्मचारी संगठनों ने तीन अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी? फिटमेंट फैक्टर कितना होगा? और अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 35 हजार रुपये है, तो क्या उसका नया बेसिक वेतन सीधे 1 लाख 40 हजार रुपये तक पहुंच सकता है? ये सवाल इसलिए अहम हैं, क्योंकि 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने तीन अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है।

एक मांग 3.61 की है, दूसरी 3.833 की और तीसरी 4.00 की। अगर इन मांगों को मंजूरी मिलती है, तो 25 हजार रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का नया बेसिक 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं 50 हजार रुपये बेसिक पाने वाले कर्मचारी का नया बेसिक 2 लाख रुपये तक हो सकता है। ₹35 हजार बेसिक सैलरी वालों की सैलरी ₹1.40 लाख तक बढ़ सकती है।

लेकिन ध्यान दीजिएगा ये आंकड़े अभी संभावित हैं, सरकार ने किसी फिटमेंट फैक्टर पर मुहर नहीं लगाई है। तो आखिर इन तीनों फिटमेंट फैक्टर का गणित क्या है? किस कर्मचारी की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है? जाननें के लिए देखें पूरा वीडियो

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर