शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो) 
बिज़नेस

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने के बाद कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल, जानें क्या होगा आज?

शनिवार को नीति आयोग के द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था 4,000 अरब डॉलर के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गई हैं। जिसके बाद आज शेयर मार्केट में उतार या चढ़ाव का माहौल देखने के लिए मिल सकता है।

अपूर्वा नायक

भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गई है। अर्थव्यवस्था के इतनी ऊंचाई पर पहुंचने का असर हफ्ते के पहले दिन के कारोबार पर हो सकता है। पिछले हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग डे पर सेंसेक्स और निफ्टी तेज बढ़त के साथ बंद हुआ था और ग्लोबल संकेत इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि इकोनॉमी को लेकर जो गुड न्यूज आयी है उसका सीधा असर स्टॉक मार्केट पर देखने के लिए मिल सकता है।

बाकी बाजारों में तेजी

सोमवार को इंडियन शेयर मार्केट को लेकर पॉजिटिव संकेत देखने के लिए मिल रहे हैं। इसके अलावा जापान को पछाड़कर चौथी सबसे अर्थव्यवस्था बनने का असर भी मार्केट पर साफ देखने के लिए मिल सकता है। एशियाई मार्केट की बात की जाए तो, तो साउथ कोरिया के कॉस्पी से लेकर जापान के निक्की तक में लगभग 1 प्रतिशत की शुरूआती तेजी को लेकर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है, तो दूसरी ओर निफ्टी भी 105 अंकों की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था।

दुनिया में बजा भारत का डंका

गौरतलब है कि भारत अब जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। शनिवार को नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद कहा है कि ग्लोबल और इकोनॉमिक माहौल भारत के अनुकूल बना हुआ है और मैं जब बोल रहा हूं, तब हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी हैं। आज हम 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका हैं। स्टॉक मार्केट के अच्छे प्रदर्शन के बीच आएगी IPO की बहार, ये कंपनियां जुटाएगी 1 लाख करोड़ से ज्यादा

शुक्रवार को जोरदार उछाल

पिछले हफ्ते शेयर मार्केट में जोरदार उथल-पुथल देखने के लिए मिली थी, लेकिन आखिरी ट्रेडिंग डे शुक्रवार को शेयर मार्केट के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी तूफानी तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुए थे। एक ओर जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 769.09 अंक की तेजी के साथ 81,721.08 के लेवल पर बंद हुआ था, तो दिनभर तेजी में कारोबार करने के बाद एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 243.45 अंक उछलकर 24,853.15 के लेवल पर क्लोज हुआ था।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह