पीएम किसान सम्मान निधि योजना (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

PM Kisan 24th Installment: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त

PM Kisan 24th Installment Date: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है।

मनोज आर्या

Highlights:

  • देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है

  • पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करने की तारीख आ गई है

  • 30 अक्टूबर को किसानों के खाते में 2-2 हजार ट्रांसफर किए जाएंगे

PM Kisan 24th Installment Will Release on 30th October: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा गया है कि सीधा समर्थन, मजबूत किसान!

पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी में लिखा गया कि PM-KISAN की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी, जिससे हमारे अन्नदाताओं को लगातार आर्थिक मदद मिलेगी।

दिवाली से पहले किसानों को बड़ी राहत

बता दें कि देश के करोड़ों किसान दशहरा के समय से ही इस इस योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अब दिवाली से पहले उनके बैंक खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिया जाएगा। देश के कई इलाकों में अभी धान की खेती की जाती है, यह किस्त उन किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। कई लोगों को खाद और उर्वरक खरीदने में मदद मिलेगी।

किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?

जिन किसानों ने अब तक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगी। कृषि मंत्रालय के अनुसार, योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। ऐप या नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से किसान अपना ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 23वीं किस्त में केवल कर्नाटक में लगभग 6 लाख किसान ई-केवाईसी के कारण इस योजना के लाभ से वंचित रह गए थे।

बता दें कि ई-केवाईसी के लिए पात्र किसान के पास आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए। क्योंकि ओटोपी के जरिए ही ई-केवाईसी होती है। इसके अलावा फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

कैसे चेक करें अपनी पात्रता?

  • सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट  https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

  • अब आप beneficiary status पेज पर जाकर क्लिक करें।

  • अपना आधार कार्ड नंबर या फिर अकाउंट नंबर लिखें।

  • Get Date पर क्लिक करें।

  • आपको डीटेल्स दिख जाएंगे।

पीएम किसान ई-केवाईसी प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको PM किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करना होगा

  • अब ऐप को ओपन करना होगा और पीएम किसान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिखना होगा

  • beneficiary status पर पहुंचकर डीटेल्स देख सकते हैं

  • अगर ई-केवाईसी स्टेटस नो दिखा कर रहा है तो आपको प्रक्रिया को पूरा करना होगा

  • आपको ई-केवाईसी पर क्लिक करना होगा और आधार नंबर लिखना होगा

  • इसके बाद फेस स्कैन करने के लिए आपको परमिशन देनी होगी

कब आई थी पीएम किसान की 23वीं किस्त?

गौरतबल है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जून महीने में जारी की गई थी। पश्चिम बंगाल के हुगली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 9.44 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए थे। बता दें कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से एक साल में 3 बार दो हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है।

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत