लालू और रोहिणी। इमेज-सोशल मीडिया। 
बिहार

लालू परिवार में सिर्फ रोहिणी आचार्य नहीं, 5 बेटियां राजनीति से दूर, 1 सांसद, पढ़ें पूरी फैमिली ट्री

Lalu and Rabri Devi: बिहार चुनाव में हार के बाद लालू प्रसाद के परिवार का कलह सामने आ गया है। बेटी रोहिणी आचार्य समेत पांच बेटियां अपने-अपने घर चली गई हैं। लालू और राबड़ी देवी की नौ संतानों में से कुछ

रंजन कुमार

Discord in Lalu Family: राजद सुप्रीम और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का परिवारिक कलह लगातार बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक पोस्ट कर अपने भाई तेजस्वी यादव पर फिर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मैंने अपने पिता को गंदी किडनी दान की, वो क्यों नहीं किडनी दान दिए। जिन लोगों को खून देने में खून सूखने लगता है, वो किडनी क्या दान करेंगे।

उनके इस बयान से परिवार में सबकुछ अब भी ठीक नहीं हुआ है, यह स्पष्ट हो गया। हालांकि, रोहिणी आचार्य लालू की इकलौती बेटी नहीं हैं। लालू की 9 संतान हैं। इनमें सात बेटियां और 2 बेटे हैं।

मीसा भारती

लालू और राबड़ी देवी की पहली संतान मीसा भारती हैं। इनका नाम जेपी आंदोलन के दौरान आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) लागू होने को जोड़ते हुए रखा गया। आंदोलन में लालू को जेल हुई थी। मीसा ने एमबीबीएस की डिग्री ली है। फिलहाल बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं। विवाह कंप्यूटर इंजीनियर शैलेश कुमार से हुआ है।

तेजप्रताप यादव

तेज प्रताप यादव बड़े बेटे हैं। इन्होंने 12वीं की है। लालू परिवार एवं पार्टी से निष्कासित हैं। इस विधानसभा चुनाव में हार गए। महागठबंधन और जदयू की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं।

चंदा सिंह

यह लालू की तीसरी संतान हैं। पति विक्रम सिंह पायलट हैं। चंदा राजनीति से दूर हैं। अन्य भाई-बहनों की तरह इनकी चर्चा न के बराबर होती है।

रागिनी यादव

लालू की चौथी संतान हैं। इन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी नहीं की। विवाह राजनीतिक घराने में हुआ। पति राहुल यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं।

हेमा यादव

यह लालू की पांचवीं संतान हैं। इन्होंने इंजीनियरिंग की है। विवाह विनीत यादव से हुआ है। हेमा राजनीति से दूर रहती हैं।

अनुष्का 'धन्नु' राव

लालू की छठी संतान हैं। इन्हें धन्नु के नाम से बुलाया जाता है। विवाह चिरंजीवी राव से हुआ है। इनका राजनीतिक जुड़ाव भी है। अनुष्का ने इंटीरियर डिजाइन के साथ कानून की पढ़ाई की है।

राजलक्ष्मी यादव

लालू की सबसे छोटी बेटी हैं। विवाह तेज प्रताप सिंह यादव से हुआ है। ये उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह यादव परिवार से हैं। राजलक्ष्मी ने डिग्री की है।

रोहिणी आचार्य

लालू की दूसरी संतान रोहिणी आचार्य हैं। इन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की। पति समरेश सिंह के साथ सिंगापुर में रहती हैं। पिता लालू को किडनी दान देने से सुर्खियों में आईं। पिछले लोकसभा चुनाव में छपरा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गईं। राजनीतिक घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर परिवार का पक्ष रखने वाली रोहिणी अब राजनीति और परिवार से अलग हो चुकी हैं।

तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव लालू के छोटे बेटे हैं। पार्टी की कमान इनके पास है। इस चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद अधिक सुर्खियों में हैं। इन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया गया था। नौवीं ड्रॉप आउट हैं। विवाह राजश्री यादव से हुआ है।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना