राहुल गांधी, फोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

'वोटर अधिकार यात्रा' पहुंची सीतामढ़ी, राहुल गांधी बोले- जनता होशियार, कटे वोट फिर जोड़े भी जाएंगे

Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को 'वोटर अधिकार यात्रा' के क्रम में सीतामढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा।

प्रतीक पाण्डेय

12th Day of Voter Adhikar Yatha: राहुल गांधी ने बिहार में एसआरआई के जरिए काटे गए नामों को लेकर चुनाव आयोग को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये अभी वोट काटे गए हैं लेकिन नए नाम जोड़े भी जाएंगे।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वोट का अधिकार समाप्त हो गया या वोट कट जाएगा तो गरीबों के पास कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभी वोट काटा जा रहा है, उसके बाद राशन कार्ड समाप्त किया जाएगा और उसके बाद जमीन छीन ली जाएगी।

ये वोट चोरी कर सत्ता में पहुंचे हैं: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी कर सत्ता में पहुंचे हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में हमारे गठबंधन को अधिक सीटें आईं, लेकिन चार महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन दिखा तक नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां लाखों नाम जोड़कर वोट चोरी की गई। राहुल ने दावा करते हुए कि आगे आने वाले समय में वो ‘वोट चोरी’के बारे में और भी सबूत पेश करेंगे।

'हम जानते हैं कि वे बिहार में चुनावों को चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमने यहां वोट अधिकार यात्रा शुरू की है ताकि ये लोग और चुनाव आयोग जान सकें कि बिहार के लोग समझदार, सतर्क हैं। -राहुल गांधी

‘65 लाख कटे नामों में सिर्फ गरीब जनता है’

राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत करने के उद्देश्य को लेकर कहा कि चुनाव आयोग को यह पता चल जाए कि बिहार की जनता होशियार है। उन्होंने संविधान की चर्चा करते हुए कहा कि आजादी के पहले दलित को अछूत कहा जाता था। आजादी के बाद संविधान के जरिए उन्हें अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची से जो 65 लाख नाम काटे गए हैं, उनमें दलित, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीब, और किसान शामिल हैं, इसमें एक अमीर का नाम नहीं है। ये गरीबों का अधिकार छीनना चाहते हैं।

यात्रा का 12वां दिन आज

आपको बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत सीतामढ़ी से हुई। गुरुवार को राहुल जानकी मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जानकी मंदिर में माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

आईएनएस इनपुट के साथ

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल