केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी से पहले उनकी समधन और विधायक ज्योति मांझी पर हमला हो चुका है। 17 मई को वह एक कार्यक्रम में जा रही थीं इसी दौरान उनके काफिले पर मोहनपुर प्रखंड में हमला हो गया था।

मनोज आर्या

Jitan Ram Manjhi attacked in Gayaji: बिहार के गयाजी में आज शुक्रवार, (22 मई, 2026) को केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी पर पर हमला हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने उनपर पत्थर चलाया। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरी घटना गयाजी जिले के खिजरसराय प्रखंड के सीसवर स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल की बताई जा रही है। जहां इस विद्यालय में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री और हम प्रमुख जीतन राम मांझी यहां पहुंचे थे। खबर लिखे जाने तक केंद्रीय मंत्री या पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

केंद्रीय मंत्री के संबोधन के दौरान हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान स्कूल मैनेजमेंट की ओर से पहले केंद्रीय मंत्री को सम्मानित किया गया। इसके बाद जीतन राम मांझी जैसे ही लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचे तभी कार्यक्रम स्थल के बाहर से किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर जीतन राम मांझी के पीछे खड़े सुरक्षाकर्मी को जा लगा। कार्यक्रम में तैनात खिजरसराय थाने की पुलिस ने तुरंत बाहर खड़े दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले समधन पर हुआ था हमला

जीतन राम मांझी पर हुए इस हमले से पहले उनकी समधन और विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर हमला हो चुका है। गौरतलब ही कि 17 मई को बाराचट्टी से विधायक ज्योति मांझी एक कार्यक्रम में जा रही थीं इसी दौरान उनके काफिले पर मोहनपुर प्रखंड में हमला हो गया था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सोशल मीडिया पर मिली थी धमकी

बता दें कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी भी मिल चुकी है। एक युवक ने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि अभी समधन पर हमला हुआ है न आगे उन पर भी हो सकता है। हालांकि, इस धमकी के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी आज (शुक्रवार) ही पुलिस की ओर से दी गई थी।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव