केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (सौजन्य सोशल मीडिया) 
बिहार

धर्मेंद्र तोड़ेंगे राहुल-तेजस्वी का चक्रव्यूह, BJP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महागठबंधन की बढ़ी टेंशन

Dharmendra Pradhan: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने सबसे धुरंधर नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

पूजा सिंह

Union Minister Dharmendra Pradhan:  बिहार में भले ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर कर दी है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभारी और सह-प्रभारी के नामों की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि गुजरात बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बिहार में एनडीए की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए अहम मानी जा रही है। साथ ही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे अहम सियासी राज्यों के लिए भी चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।

इन दिग्गजों को मिली अन्य राज्यों की जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि सह-प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब होंगे। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की मजबूत पकड़ को तोड़ने के लिए बीजेपी की यह रणनीति अहम मानी जा रही है। 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। तमिलनाडु के लिए ओडिशा से सांसद बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि महाराष्ट्र से सांसद मुरलीधर मोहोल सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु में भी 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

महागठबंधन के लिए चुनौती बन सकतें हैं धर्मेंद्र प्रधान

बताया जा रहा है कि, बीजेपी के लिए धर्मेंद्र प्रधान का चयन इसलिए अहम माना जा रहा है कि, क्योंकि वे पहले भी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में चुनावी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। धर्मेंद्र प्रधान की रणनीतिक क्षमता और संगठनात्मक कौशल बिहार में तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को चुनौती देने में कारगर साबित होगा। सूत्रों के मुताबिक बिहार में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की यात्राओं से माहौल थोड़ा बदला है। ऐसे में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि अच्छा-खासा सियासी अनुभव रखने वाले धर्मेंद्र प्रधान को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

6 अक्टूबर को हो सकता है तारीखों का ऐलान

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के आस पास बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार जा सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के बिहार आने से पहले राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने

रक्षाबंधन पर लें यह बड़ा संकल्प..राष्ट्रपति मुर्मू ने की अपील, PM मोदी समेत मंत्रियों ने देशवासियों को दी बधाई