तेजस्वी यादव (Image- Social Media) 
बिहार

'पीएम मोदी की एक जनसभा पर खर्च होता 100 करोड़', तेजस्वी के दावे से मचा हड़कंप

राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2014 से अब तक बिहार में पीएम मोदी की रैलियों पर करीब 20,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

अर्पित शुक्ला

पटना:तेजस्वी यादव ने ‘पॉकेटमार' संबंधी अपना बयान शनिवार को जारी रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों पर बिहार में अब तक 20,000 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। भाजपा ने भी जवाबी हमला तेज कर दिया और राज्य की राजधानी में पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लिखा है, ‘‘मेरा बाप चारा चोर, मुझे वोट दो।''

तेजस्वी ने एक दिन पहले यह आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ एनडीए की आलोचना की थी कि ‘वंदे भारत' ट्रेनों के अत्यधिक किराये ने मोदी को "पॉकेटमार" जैसा बना दिया है। आरजेडी नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी इसी तरह की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में 2014 से अब तक मोदी की ‘‘ऐसी 200 जनसभा'' हुई है, और ‘‘प्रत्येक पर 100 करोड़ रुपये खर्च'' किये गए।

तेजस्वी ने किया बड़ा दावा

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘इस अवधि के दौरान कुल खर्च 20,000 करोड़ रुपये हुए हैं, जिस दौरान पांच (लोकसभा के तीन और विधानसभा के दो) चुनाव भी हुए हैं...सरकार द्वारा ऐसी कई सभाएं आयोजित की गई हैं, जबकि उनका उद्देश्य स्पष्ट रूप से चुनावी रहा है।'' शुक्रवार को मोदी बिहार के सिवान जिले में थे, जो इस साल राज्य का उनका पांचवां दौरा था। यह एक महीने से भी कम समय में उनका दूसरा और प्रधानमंत्री बनने के बाद से ‘‘51वां'' दौरा था। राज्य में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रचार पर सार्वजनिक धन का इस्तेमाल

तेजस्वी ने आरोप लगाया, ‘‘हमें उस व्यक्ति को क्या कहना चाहिए जो अपने प्रचार पर चालाकी से सार्वजनिक धन का इस्तेमाल करता है...और ईमानदार व्यक्ति होने का दिखावा करता है...बेशक वह मददगार नहीं, बल्कि पॉकेटमार है।'' पाताल में समा जाएगा नैनीताल? धरती के नीचे बिछा ‘मौत का जाल’, लौट रही है 1880 जैसी तबाही!

बीजेपी का पलटवार

भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'दीवार' फिल्म के मशहूर संवाद ‘‘मेरा बाप चोर है'' का इस्तेमाल करते हुए, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी पर एक दिन पहले निशाना साधा था, जिसके बाद पार्टी (भाजपा) ने ‘‘पोस्टर अभियान'' शुरू किया। इन पोस्टरों में पिता-पुत्र (लालू और तेजस्वी) भैंस पर बैठे दिख रहे हैं, जो चारा घोटाले का स्पष्ट संदर्भ है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

JPSC परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन! पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार

पॉपॉ भी दिखाएं अपनी डिग्री... अभिजीत दीपके का हेटर्स पर तीखा हमला, पीएम मोदी की डिग्री पर उठाया बड़ा सवाल

बांकुरा हिंसा पर बवाल! CJP ने बंगाल सरकार को दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम, जानें क्या है मामला

JSSC CGL Controversy: बाबूलाल मरांडी ने CID जांच पर उठाए सवाल, बोले- कई अहम पहलू जांच से बाहर

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस