वीणा देवी, तेजस्वी यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

NDA सांसद वीणा देवी और MLC दिनेश सिंह के पास 2-2 वोटर कार्ड, तेजस्वी ने उछाला मुद्दा

Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव ने NDA सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह पर दो-दो निर्वाचन कार्ड रखने का दावा किया है। मामला सामने आते दोनों नेताओं को नोटिस भेज जवाब मांगा गया है।

Saurabh Pal

Voter Card Controvers: 'वोट चोरी' और वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच बिहार में NDA की एक सांसद व एक एमएलसी के पास दो-दो निर्वाचन कार्ड मिला है। दोनों नेताओं को निर्वाचन अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है। सांसद का नाम वीणा देवी है और वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। इसके अलावा उनके पति जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी दिनेश सिंह को भी नोटिस भेजा गया है।

इससे पहले राजद नेता व पूर्व डिप्टी सीएम के पास भी दो-दो निर्वाचन कार्ड रखने का मामला सामने आया था। तब उन्हें भी चुनाव आयोग नोटिस भेज जवाब मांगा था। इसके बाद तेजस्वी यादव ने लिखित में चुनाव आयोग को अपना जवाब दिया था।

तेजस्वी स्क्रीनशॉट शेयर कर साधा आयोग पर निशाना

न्यूज एजेंसी के मुताबिक चुनाव आयोग ने कर्रवाई तब कि जब तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर दावा किया कि सासंद वीणा देवी और उनके पति दिनेश सिंह के पास दो-दो निर्वाचन कार्ड हैं। उन्होंने वोटर लिस्ट रिवीजन के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि यह "धोखाधड़ी, हेरफेर और चुनाव आयोग की मिलीभगत" का मामला है, जिससे भाजपा-एनडीए को चुनाव में फायदा पहुंचाया जा सके।

निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने भेजा नोटिस

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने सासंद व एमएलसी को नोटिस भेजकर 16 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। वहीं सांसद वीणा देवी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोपों खंडन करते हुए बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरा नाम मुजफ्फरपुर विधानसभा की वोटर लिस्ट में कैसे आ गया। मैं केवल साहेबगंज विधानसभा की रजिस्टर्ड वोटर हूं। इस बारे में मुझे मीडिया से पता चला है।

वीणा देवी ने किया पलटवार

वीणा देवी ने साफतौर पर दो-दो निर्वाचन कार्ड का ठीकरा लापरवाह चुनाव अधिकारियों पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैंने मुजफ्फरपुर विधानसभा की वोटर लिस्ट से अपना नाम हटवाने के लिए आवेद न दे दिया है। वहीं तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वो विपक्ष के नेता हैं। इसलिए सत्ता पक्ष के नेताओं पर ऐसे आरोप लगाएंगे। पहले वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर गर्मायी सियासत ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। हालांकि अब 16 अगस्त पर निगाहें कि वीणा देवी और उनके पति क्या जवाब देते हैं।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस