तेज प्रताप यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

Bihar News: मुख्यमंत्री के पद पर तो हैं...सम्राट चौधरी पर यह क्या बोल गए तेज प्रताप यादव

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पहले से ही कमजोर रही है। यह किसी से छिपा नहीं है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह कुछ महीनों बाद भविष्यवाणी करेंगे।

अमन मौर्या

Bihar News: बिहार में लालू, नीतीश युग समाप्त हो गया है। राज्य में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से सम्राट युग की शुरुआत हो गई है। नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुवार को जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पहले से ही कमजोर रही है। यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को अभी नए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

तेज प्रताप ने कहा कि हम लोग 1-2 महीने का इंतजार कर रहे हैं कि सरकार कैसे चलाते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि हमने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे। जो सच साबित हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि अगली भविष्यवाणी वह एक महीने बाद करेंगे।

इलेक्टेड नहीं सिलेक्टेड मुख्यमंत्री

पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को इलेक्टेड नहीं, बल्कि सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बताया है। इस पर तेज प्रताप यादव का थोड़ा अलग जवाब आया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब क्या इलेक्टेड है या सिलेक्टेड है। मुख्यमंत्री के पद पर तो है। पत्रकारों द्वारा तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शिक्षा पर सवाल किए जाने पर उन्होनें कहा कि कौन क्या फेल है नहीं है ऐसे गिनाएंगे तो बहुत सारे मंत्री विधायक फेल हैं।

परिवार के साथ मनाया जन्मदिन

16 अप्रैल को तेज प्रताप यादव का जन्मदिन भी मनाया गया। उनके जन्मदिन के मौके पर राजद प्रमुख उनके पिता लालू प्रसाद यादव उनके आवास पहुंचे और इस खास मौके पर उन्हें आशीर्वाद दिया। तेज प्रताप के जन्मदिन पर परिवार के अन्य सदस्यों और समर्थकों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव की गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ कई तस्वीरें वायरल हुई थी। इसके बाद वे परिवार और पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिए गए थे। हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद जनवरी माह में मकर संक्रांति पर चूड़ा भोज में तेज प्रताप यादव की परिवार से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से परिवार में वापसी की खबरें सामने आई थी। कुछ दिन पहले छोटे भाई तेजस्वी के बेटे के साथ खेलने का वीडियो भी सामने आई थी। अब तेज प्रताप के जन्मदिन के अवसर पर फिर से परिवार से मुलाकात हुई।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला