चुनावी नतीजे छोड़ बांसुरी बजा रहे तेजू भैया...महुआ से मिली हार के बाद VIDEO वायरल 
बिहार

चुनावी नतीजे छोड़ बांसुरी बजा रहे तेजू भैया...महुआ से मिली हार के बाद VIDEO वायरल

Tej Pratap Yadav Video Viral: तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव हार रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Mahua Elections Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। सूबे की सियासत के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे चुनावी मैदान में हैं। लेकिन अब तक के रुझानों के अनुसार, उनके बड़े बेटे यानी तेज प्रताप यादव चुनाव हार रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो

महुआ में इन उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव

महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव और मुकेश रोशन के अलावा कई अन्य उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। जिनमें लोजपा (रालोद) के संजय कुमार सिंह, राकांपा के अखिलेश ठाकुर, बसपा की रिमझिम देवी और एआईएमआईएम के अमित कुमार शामिल हैं। राजद के मुकेश कुमार रोशन ने 2020 में यह सीट जीती थी। 2015 में, तेज प्रताप ने राजद की ओर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

तेज प्रताप को RJD से किया गया बाहर

तेज प्रताप को 25 मई को राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। एक दिन पहले, उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर स्वीकार किया था कि वह एक महिला के साथ रिश्ते में थे। हालांकि, बाद में उन्होंने पोस्ट हटा दिया और दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

लालू प्रसाद यादव ने भी तेज प्रताप को उनके गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी। निष्कासन के कुछ दिनों बाद, तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि उनके और उनके छोटे भाई तेजस्वी के बीच दरार पैदा करने की साजिश रची जा रही है।

दो चरणों में आयोजित हुए थे चुनाव

बिहार में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए थे। पहले चरण में 6 नवंबर को तो दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों ही चरणों में बंपर वोटिंग देखने को मिली है। जिसमें कुल 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें 62.8 परसेंट पुरुषों तो 71.6 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला है।

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन