तेजस्वी यादव व तेज प्रताप यादव (डिजाइन फोटो) 
बिहार

कौन जयचंद बनकर तोड़ रहा लालू का परिवार? आग बबूला हुए तेज प्रताप यादव, अब छिड़ेगी नई रार!

बिहार की सियासत में इन दिनों लालू यादव के पारिवारिक कलह की चर्चाओं का दौर है। इस बीच परिवार से निष्कासित तेज प्रताप यादव के एक पोस्ट ने नया बवाल खड़ा कर दिया है।

अभिषेक सिंह

पटना: लालू परिवार और राष्ट्रीय जनता दल से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने माता-पिता के नाम एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लालू और राबड़ी देवी को भगवान से भी बड़ा बताया। इस पोस्ट में तेज प्रताप ने 'जयचंद' का भी जिक्र किया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता की पार्टी में कुछ जयचंद हैं। इसके बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आरजेडी में वो जयचंद कौन है, जिसकी वजह से तेज प्रताप यादव परेशान हैं और उन्हें आरजेडी और लालू परिवार से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?

तेज प्रताप यादव लिखते हैं, 'मेरे प्यारे मम्मी पापा...आप दोनों में ही मेरी पूरी दुनिया समाई हुई है। आप और आपका दिया हुआ कोई भी आदेश भगवान से भी बड़ा है। आप हैं तो मेरे पास सबकुछ है। मुझे सिर्फ आपका भरोसा और प्यार चाहिए और कुछ नहीं। पापा आप नहीं होते तो न तो ये पार्टी होती और न ही जयचंद जैसे कुछ लालची लोग जो मेरे साथ राजनीति करते हैं। बस मम्मी पापा आप दोनों हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।''

इसके बाद तेज प्रताप यादव ने एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा कि मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ, फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी।

आरजेडी का जयचंद कौन है?

बिहार के राजनीतिक गलियारों में लगभग सभी इस बात से वाकिफ हैं कि तेज प्रताप यादव की आरजेडी में संजय यादव से नहीं बनती है। हरियाणा के रहने वाले संजय यादव आरजेडी कोटे से बिहार से राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें तेजस्वी यादव का बेहद करीबी और सलाहकार माना जाता है। इससे पहले भी कई मौकों पर तेज प्रताप संजय यादव पर हमला बोलते रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि संजय यादव उनके बॉडीगार्ड को धमकाते हैं। इतना ही नहीं लालू यादव के बड़े बेटे ने यह भी कहा था कि संजय यादव सोशल मीडिया पर उन्हें गाली दिलवाते हैं और भाई-बहनों को आपस में लड़वाते हैं।

लालू ने उन्हें परिवार से क्यों निकाला

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बीते रविवार यानी 25 मई को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया। उन्होंने उनके गैर जिम्मेदाराना आचरण और पारिवारिक मूल्यों और सार्वजनिक शिष्टाचार से विचलन का हवाला देते हुए उनसे अपने संबंध तोड़ने का भी फैसला किया।

यह घटनाक्रम तेज प्रताप के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के एक दिन बाद हुआ जिसमें कहा गया था कि वह पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालाँकि, इससे पहले ही मामला बहुत आगे बढ़ चुका था।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे