फोटो सोर्स - सोशल मीडिया  
बिहार

Delhi Stampede: दिल्ली में हुई भगदड़ का बिहार पर भी पड़ा असर, सख्त निर्देश जारी; किए ये काम तो जा सकते हैं जेल

Delhi Stampede: बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने एडीजी रेलवे को सभी रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बिहार के रेलवे स्टेशनों पर रेलवे पुलिस बल यानी GRP को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डिजिटल डेस्क : बीते शनिवार रात दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद, बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा टाइट कर दी गई है। बता दें, बिहार में महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्टेशनों पर पहुंच रही है। दिल्ली में हुई घटना के बाद बिहार राज्य ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खास कदम उठाया है।

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने एडीजी रेलवे को सभी रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बिहार के रेलवे स्टेशनों पर रेलवे पुलिस बल यानी GRP को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्हें खासतौर पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय अधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करके अपराधियों को पहचानने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए खास इंतजाम जारी

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा उपायों के तहत स्टेशन परिसर में भारी भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों से यह अपील की गई है कि वे ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के लिए शांति से लाइन लगाकर व्यवस्था बनाए रखें। अगर किसी स्टेशन पर गड़बड़ी होती है, तो स्थानीय पुलिस की मदद ली जाएगी।

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि हाल ही में कुछ लोगों ने प्लेटफॉर्म पर भीड़ के बीच ट्रेन की खिड़कियां तोड़कर अराजकता फैलाई, इसलिए अधिकारियों ने ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। सीसीटीवी में कैद हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार ने रेलवे स्टेशनों पर शांति बनाए रखने और यात्री सेवा को बाधित किए बिना ट्रेनों के संचालन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। साथ ही, यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है। बिहार का उद्देश्य दिल्ली जैसी घटना को रोकना और इस व्यस्त समय में हर यात्री को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव दिलाना है। इन उपायों के साथ, राज्य प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालु अपनी यात्रा को शांति से पूरा कर सकें।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब