सरकार ने SIR मुद्दे पर चर्चा से किया इनकार, फोटो: सोशल मीडिया 
बिहार

Bihar Election: SIR पर संसद में घमासान, सरकार का इस मुद्दे पर चर्चा से इनकार

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान बिहार में चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस मुद्दे पर चर्चा संभव नहीं है।

प्रतीक पाण्डेय

Bihar Election 2025: विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों ने मांग की है कि इस प्रक्रिया पर सदन में बहस कराई जाए। लेकिन सरकार ने साफ तौर कर दिया है कि इस मुद्दे पर चर्चा संभव नहीं है। इस टकराव की वजह से संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसके तहत राज्य में मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है। 1 अगस्त 2025 को इस प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हुआ, जिसमें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट के आधार पर मतदाता सुधार, नाम जोड़ने और हटाने का कार्य किया जाएगा।

विपक्ष क्यों कर रहा विरोध?

विपक्ष ने आरोप लगाया गया है कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। इसके सा ही यह राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल की जा रही है। विपक्षी सांसद लगातार संसद में SIR प्रक्रिया पर बहस की मांग कर रहे हैं और सरकार पर चुनाव आयोग के फैसलों को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इससे चुनाव निष्पक्ष नहीं रह जाएंगे।

सरकार ने चर्चा से किया इनकार

सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा से इनकार करते हुए तर्क दिया है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है, जिस पर संसद में चर्चा नहीं की जा सकती। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के एक पुराने फैसले का हवाला देते हुए कहा कि पहले भी आयोग के कार्यों पर संसद में चर्चा की अनुमति नहीं दी गई थी। इसलिए सरकार अब भी उसी परंपरा का पालन कर रही है।

संसद ठप, समाधान की कोई राह नहीं

शुक्रवार को भी संसद में हंगामे की भेंट चढ़ गई थी। इसी मुद्दे पर विपक्ष के जोरदार विरोध के चलते कोई कामकाज नहीं हो सका। दोनों सदनों में शोरगुल, नारेबाजी और तख्तियां दिखाए जाने की वजह से सत्र बार-बार स्थगित करना पड़ा। ऐसे में मॉनसून सत्र की उत्पादकता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां