बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बयान, मोदी-नीतीश के नक्शेकदम पर चलने का किया वादा, जानें क्या कहा

Samrat Chaudhary ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर “मोदी-नीतीश मॉडल” जारी रखने का ऐलान किया। भाजपा के नेतृत्व में बनी नई सरकार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

अक्षय साहू

Bihar New CM Samrat Chaudhary: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद साफ कहा कि वे तुरंत प्रभाव से काम शुरू करेंगे और राज्य में “मोदी-नीतीश मॉडल” ही लागू रहेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि विकास और सुशासन की वही नीति आगे बढ़ाई जाएगी, जो अब तक राज्य में लागू रही है।

दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की सत्ता अब सीधे तौर पर भाजपा के नेतृत्व में आ गई है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोकभवन में कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान बाहर “बुलडोजर बाबा जिंदाबाद” के नारे भी सुनाई दिए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार अपनी अलग विकास नीति पर ही आगे बढ़ेगा।

जीतन राम मांझी ने की तारीफ

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस मौके पर कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में जो शासन मॉडल दिया, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब सम्राट चौधरी  (Samrat Chaudhary) के कंधों पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगर कोई कमी रह गई होगी, तो नई सरकार उसे पूरा करेगी। मांझी ने भावुक होते हुए यह भी कहा कि उनके राजनीतिक सफर में नीतीश कुमार का बड़ा योगदान रहा है। वहीं भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने भी नए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का क्षण है। उनके अनुसार, सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में राज्य को “विकसित बिहार” की दिशा में आगे ले जाएंगे।

बिहार में पहली बार बना BJP का सीएम

यह पहली बार है जब राज्य में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है, जबकि पहले गठबंधन सरकार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत नेतृत्व नीतीश कुमार के पास ही रहता था। हालांकि बदलते राजनीतिक समीकरणों के चलते अब भाजपा को यह मौका मिला है।

सम्राट चौधरी इससे पहले नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम के पद पर कार्यरत थे। अब नई व्यवस्था में विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र कुमार यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बदलाव बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जहां पुरानी नीतियों के साथ नए नेतृत्व का मिश्रण देखने को मिलेगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज