(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिहार

बिहार में नहीं थम रहा जहरीली शराब से मौत! अब रोहतास में 5 लोगों की गई जान; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: पुलिस का कहना है कि परिवार ने डेड बॉडी जला दी है, अगर किसी भी व्यक्ति का शव बरामद होता तो इस मामले की जांच अच्छे से की जा सकती थी। पुलिस टीम इस घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

मनोज आर्या

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के रोहतास में अलग-अलग गांव के कुल पांच लोगों की एक के बाद एक संदिग्ध मौत होने से इलाके में हड़कंप मचा है। आरोप है कि ये लोग बीते 14 फरवरी की रात एक तिलक समारोह से लौटे थे। इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई और एक-एक करके सभी ने दम तोड़ दिया।

ये मामला बिक्रमगंज अनुमंडल के मठिया गांव का है। संदिग्ध परिस्थितियों में 5 लोगों की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा है। स्थानीय लोग इन मौतों के पीछे जहरीली शराब, किडनी फेल या कुत्ता काटने जैसी अलग-अलग वजहें बता रहे हैं।

जहरीली शराब से मौत की आशंका

घटना के बाद कुछ लोग जहरीली शराब से मौत की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग अन्य कारण बता रहे हैं। मरने वाले सभी लोगों का दाह संस्कार किया जा चुका है। फिलहाल, रोहतास पुलिस प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। मीडिया से बातचीत में मृतक के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि हम लोगों को तीन मौतों की जानकारी है। प्रशासन क्या कर रहा है? हमारे घर तिलक था, जो मातम में बदल गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि परिवार ने डेड बॉडी जला दी है, अगर किसी भी व्यक्ति का शव बरामद होता तो इस मामले की जांच अच्छे से की जा सकती थी। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम इस घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

गांव में पसरा मातम

फिलहाल गांव में माहौल तनावपूर्ण है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। ये घटना एक बार फिर सामूहिक आयोजनों में सुरक्षा और सतर्कता की जरूरत को उजागर करती है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

इससे पहले भी हो चुकी है मौत

गौरतलब है कि बिहार में इन दिनों शराबबंदी है। इसके बावजूद भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जहरीली शराब से होने वाली मौते थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ राज्य सरकार का दावा है कि बिहार में पूरी तरह से शराब बंदी है। इसके बावजदू भी जहरीली शराब का उत्पादन और बिक्री किया जा रहा है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज