मनेर विधायक भाई वीरेंद्र के बिगड़े बोल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फांसी की मांग की
जेन-जी और युवाओं से अपील कि कहा लोकतंत्र बचाना है तो मोदी सरकार को हटाना है
Demand For The Execution Of CEC Gyanesh Kumar: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और विधायक भाई वीरेंद्र अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर लगातार विवादित बयान देते आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को फांसी पर लटका देना चाहिए। वीरेंद्र का बयान आने के बाद अब वीरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
आरजेडी से मनेर विधायक भाई वीरेंद्र सरकार पर लगातार हमलावर रहते हैं। देशभर में SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच भाई वीरेंद्र ने कहा मुख्य चुनाव आयुक्त को फांसी पर लटका देना चाहिए। असल में बिहार MLC चुनाव परिणाम को लेकर मनेर विधायक ने कहा 8 सीटों में से 5 सीट जीतने की उम्मीद थी लेकिन हम 1 ही सीट जीत पाए। उन्होंने आगे कहा चुनाव में घालमेल हुआ है। जेन-जी और युवाओं से अपील की है कि लोकतंत्र बचाना है तो मोदी को हटाना है और ज्ञानेश कुमार को फांसी पर लटकाना चाहिए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देश में विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आगामी 1 नवंबर को विपक्ष रामलीला मैदान में महारैली का आह्वान भी किया है। जिल रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विपक्ष सरकार पर लगातार वोट चोरी का आरोप लगाते रहती है।
बीते दिनों पटना में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया। इस बयान का पूरे देश में बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया। खरगे के बचाव में उतरे भाई वीरेंद्र ने कहा खरगे की उम्र अधिक हो गई है जुबान फिसल गई होगी। वोट चोरी, एसाआईआर और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के मुद्दे पर मनेर विधायक लगातार सरकार को घेरते रहते हैं।