तेजस्वी यादव (सौ. Youtube ) 
बिहार

EC पर हमलावर हुए तेजस्वी यादव, बोले- खुलेआम कर रहें वोटों की डकैती

बिहार चुनाव से पहले विपक्ष चुनाव आयोग पर जमकर बरसता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में RJD के नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इलेक्शन कमीशन पर हमला बोला है।

अपूर्वा नायक

बिहार इलेक्शन से पहले देश में SIR का मुद्दा गर्माया हुआ है। विपक्ष जमकर चुनाव आयोग पर हमलावर हो रहा है। इसी सिलसिले में RJD के नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा है कि निर्वाचन आयोग खुलेआम वोटों की डकैती कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में हुई वोट चोरी के कारण हम बहुत कम मार्जिन से हारे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि पिछली बार भी हम लोगों ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के 2 वोटर आईडी होने का भी खुलासा किया था। आरजेडी के नेता ने एक और खुलासा करते हुए कहा है कि मुजफ्फरपुर की मेयर हैं और भाजपा की बड़ी नेत्री है, निर्मला देवी इनकी दो दो एपिक है एक ही विधानसभा क्षेत्र से और उनके दोनों देवर के भी दो दो एपिक है। निर्मला देवी के दोनों एपिक नम्बर में उम्र भी अलग अलग है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे