बेगूसराय में राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

जहां राहुल गांधी ने लगाई छलांग...वहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल, बेगूसराय में डूबीं या पार हुई अमिता?

Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान बेगूसराय में तालाब में छलांग लगाई थी। मछुआरों के साथ मछली पकड़ने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जानते हैं इस सीट पर कांग्रेस का क्या हाल हुआ।

अभिषेक सिंह

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी एग्जिट पोल, चुनावी पंडितों के दावों और भविष्यवाणियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। राज्य की जनता ने एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया, जिसने 243 में से 202 सीटों पर ऐतिहासिक और प्रचंड जीत हासिल की। ​​वहीं, विपक्षी महागठबंधन पूरी तरह से ध्वस्त होकर केवल 35 सीटों पर सिमट गया।

महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी को सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी इस बार केवल छह सीटें जीत पाई, जो 2020 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 13 सीटों का सीधा नुकसान है। कांग्रेस के इस खराब प्रदर्शन ने ने भी विपक्ष की करारी हार में अहम भूमिका निभाई है।

राहुल गांधी ने खींचा सबका ध्यान

बिहार चुनाव में प्रचार के दौरान बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। बेगूसराय वह क्षेत्र है जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक तालाब में कूदकर मछुआरों के साथ मछली पकड़ने का एक वीडियो वायरल हुआ था। उनके इस प्रयोग को कई सियासी पंडितों ने बेहतरीन सियासी दांव करार दिया था।

जहां पकड़ी मछली, वहां क्या हुआ?

राहुल गांधी ने भले ही मछली पकड़ने की कोशिश की हो, लेकिन बेगूसराय विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए कोई खास परिणाम नहीं ला पाए। कांग्रेस उम्मीदवार अमिता भूषण 30,632 वोटों के भारी अंतर से हार गईं। अमिता भूषण दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि भाजपा के कुंदन कुमार ने 1 लाख 19 हजार 506 वोट हासिल कर शानदार जीत हासिल की।

पीएम मोदी ने किया सीधा प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार जीत के बाद नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की निराशाजनक हार पर तीखा प्रहार किया, जो केवल छह सीटों पर सिमट गई। बेगूसराय में राहुल गांधी के तालाब में कूदने पर सीधा हमला करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस के नेता तालाब में डुबकी लगाकर खुद और दूसरों को डूबोने का अभ्यास कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि बिहार में तेजस्वी यादव की लीडरशिप वाले महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल को 25 सीटों पर जीत मिली हैं। इसके साथ ही उसके सहयोगियों में कांग्रेस को 6 और वाम दलों को तीन सीटों पर विजयश्री मिली है। इसके अलावा डिप्टी सीएम पद की मांग करने वाले मुकेश सहनी की पार्टी VIP खाता भी नहीं खोल पाई है।

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिला बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक