नीतीश सेतु का उद्घाटन सौजन्य-सोशल मीडिया स्क्रीनग्रैब
बिहार

बिहार को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने गंगा पर बने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन

PM Narendra Modi Inaugurate Nitish Setu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया। यह पुल करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया।

  • यह परियोजना पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ती है।

  • परियोजना में करीब 9.7 किलोमीटर का मुख्य पुल और 10 किलोमीटर की एप्रोच सड़कें शामिल हैं।

Nitish Setu Inauguration: पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में गंगा पर बने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। 19.7 किलोमीटर लंबा यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले में 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया।

इस मौके पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य लोग मौजूद रहे।

'नीतीश सेतु' का उद्घाटन

'नीतीश सेतु' गंगा नदी पर बना एक 'एक्सट्राडोज्ड केबल-स्टेयड' पुल है, जिसे लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। 19.7 किलोमीटर लंबी यह परियोजना पटना जिले में NH-22 पर स्थित 'कच्ची दरगाह' को वैशाली जिले में NH-322 पर स्थित 'बिदूपुर' से जोड़ती है। इसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी एप्रोच सड़कें शामिल हैं।

पीएम मोदी ने रोड शो में लिया हिस्सा

नीतीश सेतु के उद्धाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान पुल के नीचे बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने भी हाथ में गमछा लेकर उसे लहराया और वहां खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

निशांत कुमार ने जताया आभार

बिहार में 'नीतीश सेतु' का नाम नीतीश कुमार पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले 'नीतीश सेतु' पर मंत्री निशांत कुमार ने आभार व्यक्त किया। निशांत कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन कर रहे हैं। मेरे पिता के नाम पर 'नीतीश सेतु' का नाम रखे जाने के लिए, मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे पिता की दूरदृष्टि, उनके मार्गदर्शन और बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह बिहार की सेवा में उनके 20 वर्षों के योगदान के प्रति सम्मान भी है।

नीतीश सेतु के चालू होने से किसे फायदा होगा?

नीतीश सेतु के चालू होने से गंगा नदी पर आवागमन के लिए एक अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध होगा। इससे महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यात्रा का समय भी घटेगा।

इस पुल से विशेष रूप से राघोपुर दियारा के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। पटना तक उनकी पहुंच आसान होगी और स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।

नीतीश सेतु से सड़क संपर्क होगा बेहतर

यह परियोजना कृषि उत्पादों और औद्योगिक वस्तुओं के परिवहन को भी सुगम बनाएगी। इससे किसानों और कारोबारियों को बाजारों तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा क्षेत्र में व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सड़क संपर्क बेहतर होने से बिहार के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना हवाई अड्डे पहुंचे, जहां जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री वैशाली के लिए रवाना हुए और नीतीश सेतु का उद्घाटन किया।

सियांग घाटी की चिंताओं पर एक्शन में गृह मंत्रालय! अमित शाह ने कहा- प्रशासन के जरिए भेजें बात, ऐसे होगा काम

मेटा, BJP का बेटा है! यूथ कांग्रेस ने मुंबई-हैदराबाद-गुरुग्राम में META के दफ्तरों में किया हंगामा

अब मुर्गियों के लिए बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन मात्र 1 से 2 रुपए में, 6 महीने के लिए मिलेगी वायरस से सुरक्षा

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़