प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (फाइल फोटो) 
बिहार

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बिहार की महिलाओं को संबल, पीएम देंगे सीधे खाते में 10,000 रुपये

बिहार में महिलाओं के लिए बड़ी पहल करते हुए पीएम मोदी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है। योजना के पहले चरण में 75 लाख महिलाओं को 10,000 रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी।

प्रतीक पाण्डेय

Mukhya Mantri Mahila Rozgar Yojna: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को साधने के लिए सरकार ने एक बड़ी योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे और योजना से जुड़ी महिलाओं से संवाद भी करेंगे। योजना के तहत 10,000 रुपये की आरंभिक सहायता दी जाएगी, जिसे बाद में 2 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है।

 कौन-कौन महिलाएं होंगी पात्र

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हों। जीविका से जुड़ने के बाद महिलाएं स्वरोजगार के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकती हैं। यह योजना पूरी तरह से समुदाय-आधारित मॉडल पर काम करेगी, जिसमें महिलाओं को प्रशिक्षण, संसाधन और बाजार उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

डीबीटी के जरिए होगा सीधा लाभ

योजना की शुरुआत के दौरान प्रधानमंत्री राज्य के सभी 38 जिलों की महिला लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में 10,000 रुपये की राशि भेजेंगे। इसके लिए कुल 7,500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। भविष्य में इस योजना के तहत 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता देने की योजना है।

कौन ले सकता है योजना का लाभ

इस योजना का लाभ केवल बिहार की स्थायी महिला निवासी ले सकती हैं। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं। अगर कोई महिला जीविका समूह से नहीं जुड़ी है, तो वह पहले समूह की सदस्यता लेकर योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

आवेदन की प्रक्रिया: आसान और दो विकल्प

आवेदन प्रक्रिया को आसान रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपने ग्राम संगठन या जीविका समूह के जरिए आवेदन कर सकती हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र की महिलाएं जीविका की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन में जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

जरूरी दस्तावेज

• आधार कार्ड

• बैंक पासबुक

• पैन कार्ड

• पासपोर्ट साइज फोटो

• निवास प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस पहल के जरिए न सिर्फ महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी। सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद