पटना में लालू-राबड़ी के घर के अंदर बवाल (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

पटना में लालू-राबड़ी के घर के अंदर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा, बोले-नहीं चाहिए चोर विधायक

Bihar politics: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही RJD के विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की।

पूजा सिंह

Ruckus Inside Lalu-Rabri's House: शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। दरअसल सभी लोग बिहार के मखदुमपुर विधानसभा से आरजेडी विधायक सतीश कुमार को दोबारा टिकट न देने की मांग कर रहे थे।

मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों लोग आवास के अंदर घुसकर जोर से नारे लगाते हुए कहा कि 'चोर विधायक नहीं चाहिए, सतीश कुमार को हराना है, सतीश कुमार हटाओ, विकास लाओ' लोगों का आरोप है कि, मौजूदा विधायक सतीश कुमार ने क्षेत्र में विकास के लिए कोई काम नहीं कराया है और जनता की समस्याओं को पूरी तरह से अनदेखा किया है। यही कारण है कि उन्हें दोबारा टिकट न दिया जाए।

लोगों ने जताया विरोध

लोगों ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सामने कड़े शब्दों में कहा कि, अगर राजद (RJD) ने सतीश कुमार को दोबारा टिकट दिया तो जनता इसका पुरजोर विरोध करेगी। लोगों का कहना था कि टिकट ऐसे उम्मीदवार को दिया जाना चाहिए जो वास्तव में क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करे। लोगों ने अपना गुस्सा दिखाते हुए सतीश कुमार के लिए 'चोर' शब्द का इस्तेमाल किया।

लोगों ने की जमकर नारेबाजी

लालू-राबड़ी के सरकारी आवास पर अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक आवास परिसर में नारेबाजी और हंगामा होता रहा।

पहले भी हो चुका है सतीश कुमार का विरोध

मखदुमपुर विधानसभा बिहार के जहानाबाद जिले में है। यहां की जनता ने पहले भी विधायक सतीश कुमार का विरोध कर चुकी है। बता दें कि जुलाई महीने में एक सार्वजनिक सभा के दौरान भी स्थानीय लोगों ने विधायक के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। वहीं  कार्यकर्ताओं की एक बैठक में सतीश कुमार पर विधायक बनने के बाद रवैया तानाशाही अपनाने का आरोप लगाया गया था। लोगों का कहना है कि विधायक बनने के बाद उन्होंने न तो कोई ठोस विकास की पहल की और न ही अपने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया। साथ ही कुछ लोगों नेसतीश कुमार पर जातीय राजनीति को बढ़ावा देने और समाज में विभाजन पैदा करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?