सीसीटीवी फुटेज, तेजस्वी यादव सौजन्य-एक्स
बिहार

बिहार में कोई सुरक्षित नहीं, पूर्व पार्षद पर फायरिंग की वारदात पर भड़के तेजस्वी यादव, वारदात का VIDEO वायरल

Patna Anil Yadav Shot: बिहार के पटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की। उन्हें 4-5 गोलियां लगीं। हमले का CCTV फुटेज सामने आया है।

प्रिया जैस

Anil Yadav Firing CCTV Video: पटना में बुधवार को पूर्व पार्षद पर हमले से हड़कंप मच गया। पटना के बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर एक पूर्व नगर पार्षद पर गोलियां चलाईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित अनिल यादव अपने अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में कुछ समर्थकों के साथ बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। अनिल यादव को करीब 5 गोलियां लगीं।

मेदांता अस्पताल में किया शिफ्ट

इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूर्व पार्षद अनिल यादव को आगे के इलाज के लिए उदयण अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यह गोलीबारी एक रिहायशी इलाके में हुई, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई।

चश्मदीदों ने बताया, कि फायरिंग के बाद हमलावर कथित तौर पर हथियार लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बुद्ध कॉलोनी थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और रहवासी और चश्मदीदों से पूछताछ की।

फायरिंग का CCTV वीडियो आया सामने

पूर्व पार्षद अनिल यादव पर हुए हमले का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ तौर पर तीन हमलावरों को मोटरसाइकिल पर सवार होकर उन पर कई राउंड गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए इस CCTV फुटेज और आस-पास के इलाकों में लगे कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

मेदांता अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव

इस मामले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस हमले की खबर मिलते ही RJD नेता तेजस्वी यादव ने मेदांता अस्पताल में अनिल यादव के परिवार वालों से मुलाकात की। पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार यादव पर गोली चलाई गई, इस पर बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी शासन पर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा, "बीजेपी के शासन में लगातार लोगों को गोली मारी जा रही है। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। हमलावर घरों में घुसकर दिन-दहाड़े लोगों को गोली मार रहे हैं, चाहे वे युवा लड़कियां हों या जन-प्रतिनिधि। आप स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। अगर राजधानी पटना में ही जन-प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो कौन सुरक्षित है?"

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "अनिल यादव हमारे पुराने परिचित थे और शुरू से ही हमारे साथ जुड़े हुए थे। उन्हें उनके ही घर के अंदर छह या सात बार गोली मारी गई। यह कोई मामूली घटना नहीं है। प्रशासन को इस मामले का पूरा संज्ञान लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजी मिले। फिर भी, सत्ता में बैठे लोग बेपरवाह दिखते हैं।"

मामले की जांच कर रही पुलिस

पटना पुलिस हमले के पीछे के मकसद की भी जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रही है, जिसमें पुरानी दुश्मनी की संभावना भी शामिल है। अनिल यादव पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 24 के पूर्व पार्षद हैं, जबकि उनकी पत्नी वर्तमान में इसी वार्ड की पार्षद हैं।

ताजा हमले ने इसलिए भी ध्यान खींचा है क्योंकि कुछ दिन पहले यादव के बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच किसी भी तरह के संबंध की जांच कर रही है। गोलीबारी के बाद, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांचकर्ताओं के प्रयासों के चलते इलाके में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। जांच जारी है।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट