पटना में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

चुनावी साल...दरोगा भर्ती पर बवाल! पटना की सड़कों पर उतरे युवा, नीतीश की पुलिस ने भांजी लाठियां-VIDEO

Bihar News: पटना की सड़कों हजारों की संख्या में पुलिस भर्ती अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनकी मांग है कि राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए।

अभिषेक सिंह

Patna Protest: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर सूबे की राजधानी पटना की सड़कों पर उबाल देखने को मिल रहा है। यहां हजारों की संख्या में पुलिस भर्ती अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनकी मांग है कि राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए।

आपको बता दें कि यह प्रदर्शन गांधी मैदान के जेपी गोलंबर में हो रहा है। जहां अभ्यर्थी बड़ी संख्या मे हाथों में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा रखे थे, जिन्हें प्रदर्शनकारी छात्रों ने तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।

क्यों टूटा हजारों अभ्यर्थियों का धैर्य?

उनका कहना था कि पिछले कई महीनों से उन्होंने वैकेंसी जारी करने की मांग की, पर सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे उनका धैर्य टूट गया है। समय पर भर्ती न होने से लाखों युवा बेरोजगार बने हुए हैं। अभ्यर्थियों को चिंता है कि चुनाव आयोग की आचार संहिता लागू होने के बाद नई भर्तियां लगभग बंद हो जाएंगी। इसलिए वे चाहते हैं कि भर्ती प्रक्रिया अभी तुरंत शुरू की जाए।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज- VIDEO

इसी को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया और पुलिस ने जो बैरिकेड्स लगाए थे उन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ गए जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को पीटा जा रहा है।

अभ्यर्थियों के इस आंदोलन में कई शिक्षक और छात्र नेताओं ने भी उनका साथ दिया है। जिनका कहना है कि युवा बेरोजगारों की समस्या सिर्फ अभ्यर्थियों की नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का सबब है। शिक्षकों ने सरकार से अपील की कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ समय पर पूरी होनी चाहिए।

फिलहाल प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी चुनाव से पहले सब-इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इतना ही नहीं अभ्यर्थियों की तरफ से बिहार पुलिस आंसर-की, कॉर्बन कॉपी समेत अन्य मांगें भी की जा रही हैं। वहीं, इस बवाल के गहराने की आशंका भी जताई जा रही है।

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम