पटना में खान सर के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

वीडियो में कोई और, जेल में कोई और...खान सर के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, रौशन आनंद को रिहा करने की मांग

Patna Coaching Dispute: रोशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में पटना के कारगिल चौक पर छात्रों का कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने रोशन आनंद को फंसाने का आरोप लगाया।

अमन मौर्या

Candle March For Roshan Anand: खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले मे ज्ञान बिंदु कोचिंग के शिक्षक रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने पटना के कारगिल चौक में कैंडल मार्च निकाला है। छात्रों का यह प्रदर्शन रौशन आनंद की रिहाई के लिए किया गया। बड़ी संख्या में छात्र उनके समर्थन में उतरे। छात्रों ने मोमबत्तियां लेकर शातिपूर्ण मार्च निकाला और एकजुटता दिखाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

खान सर पर गंभीर आरोप

खान सर द्वारा फायरिंग का आरोप लगाए जाने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर एक वीडियो जारी किया। ज्ञान बिंदु कोचिंग की टीम ने पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश बताया। खान सर पर आरोप लगाते हुए कोचिंग के आदर्श कुमार ने कहा कि उनके कहने पर ही फायरिंग की गई थी। इस दौरान टीम ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि वीडियो में कहीं भी ज्ञान बिंदु कोचिंग के शिक्षक नहीं दिख रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

खान सर से हो रही पूछताछ

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पूरे प्रकरण को लेकर पटना पुलिस खान सर के गार्ड्स से पूछताछ करके गिरफ्तार कर लिया और अब खान सर से भी पूछताछ चल रही है। पटना के गलियारों में ऐसी चर्चा तेजी से चल रही है कि खान सर भी गिरफ्तार हो सकते हैं। कोचिंग पर हमले के मामले में पहले ही पटना पुलिस ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद को गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसी खबरें चल रही हैं कि खान सर बेल लेने की तैयारी में लगे हुए हैं।

गार्ड्स की हुई गिरफ्तारी

ज्ञान बिंदु कोचिंग टीम द्वारा जारी वीडियो वायरल होने बाद पटना पुलिस ने खान सर के दो गार्ड्स को हिरासत में लेकर कदमकुआं थाने में पूछताछ की। तीन घंटे तक चली पूछताछ के बाद  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में ये दोनों गार्ड्स फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पूछताछ के दौरान ही गार्ड्स के हथियारों की जांच और सत्यापन के लिए जब्त कर लिया गया।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद