खान सर की कोचिंग के बाहर हमला (स्क्रीन ग्रैब) 
बिहार

फायरिंग नहीं, पथराव हुआ! खान सर के संस्थान पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, बदमाशों ने ऐसे मचाया तांडव- VIDEO

Khan Sir Coaching CCTV: पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर हुए हमले के बाद सेंटर पर छात्रों का जमावड़ा लग गया है। इस घटना का पूरा सीसीटीवी वीडियो अब सामने आ गया है।

प्रिया जैस

Khan Sir Coaching CCTV Footage: बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी और तोड़फोड़ होने लगी। आरोप है कि खान सर के संस्थान पर हमला किया गया, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुरुआत में संस्थान पर फायरिंग होने की बात सामने आ रही थी। हालांकि, इस दावे को अब झूठा बताया गया है। पुलिस एफआईआर में भी फायरिंग का कोई जिक्र सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि दो संस्थानों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने खान सर के संस्थान पर पथराव और दफ्तर में तोड़फोड़ की।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस घटना का पूरा सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोचिंग संस्थान के बाहर दो व्यक्तियों में बहस हुई और मारपीट शुरू हो गई। देखते-ही-देखते कुछ नकाबपोश बदमाश ने मारपीट में हिस्सा लिया और पथराव करना शुरू कर दिया। बदमाशों की संख्या बढ़ने लगी और कुछ ही देर में खान कोचिंग सेंटर को निशाना बना लिया गया।

इस घटना से खान सर के कोचिंग सेंटर को बड़ा नुकसान पहुंचा है और कोचिंग सेंटर को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। जानकारी मिलते ही, सुबह से छात्रों का जमावड़ा यह लग गया है। यहां बड़ी मात्रा में छात्र पहुंचे है और इस घटना पर चिंता व्यक्त कर रहे है।

छात्रों का हुआ भारी नुकसान

खान सर की कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि इस विवाद के कारण हमारी पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है।

छात्रों की बढ़ीं मुश्किलें

एक छात्र ने कहा, "सबसे जरूरी बात यह है कि शिक्षण संस्थानों पर कभी भी हमला नहीं होना चाहिए। असल में, किसी पर भी इस तरह का हमला नहीं होना चाहिए, लेकिन किसी शिक्षण संस्थान पर हमला विशेष रूप से नुकसानदायक होता है, क्योंकि इससे पूरे बिहार राज्य की छवि खराब होती है।"

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में हर रोज प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ऐसे में यहां विवाद के कारण कोचिंग बंद हो चुकी है, जो हमारे जैसे अनेक छात्रों के लिए बड़ा नुकसान है। अभी कितने दिन कोचिंग बंद रहेगी, इसका भी अंदाजा नहीं है। इस दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग