पप्पू यादव, फोटो- IANS 
बिहार

बिहार एनडीए सीट बंटवारे पर पप्पू यादव ने कसा तंज, बोले- 'नीतीश को फिनिश करने का अभियान'

Bihar Assembly Election 2025 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। इस पर पप्पू यादव ने पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है।

प्रतीक पाण्डेय

Pappu Yadav on NDA Seat Sharing: एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत जेडीयू और भाजपा दोनों बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लोजपा को 29 सीटें, जबकि आरएलएम और हम को 6-6 सीटें मिली हैं। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सहित विपक्षी दलों ने इस बंटवारे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि यह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ने के लिए मजबूर करने का षड्यंत्र है, और इसे "नीतीश को फिनिश करने का अभियान" बताया है।

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी कि एनडीए के साथियों ने सीटों का वितरण कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी दल एकजुट होकर नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। हालांकि, इस नए बंटवारे पर विपक्ष ने हमला तेज कर दिया है, खासकर सीटों की संख्या में बीजेपी और जेडीयू की समानता को लेकर।

बराबर-बराबर सीटों पर बनी सहमति

एनडीए के सीट बंटवारे में जेडीयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [लोजपा (आर)] को 29 सीटें आवंटित की गई हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 6-6 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

पप्पू यादव का तीखा हमला

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस बंटवारे पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए जेडीयू पर हमला किया और कहा कि जेडीयू के नेता संजय झा ने "आज अपना मिशन पूरा कर लिया" है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ने के लिए मजबूर करने का षड्यंत्र है।

नीतीश को फिनिश करने का अभियान: पप्पू यादव

यादव ने सीटों का विश्लेषण करते हुए आरोप लगाया कि टीम भाजपा कुल 142 सीट पर लड़ेगी और जेडीयू को सिर्फ 101 सीटें मिली हैं। उन्होंने इसे "नीतीश को फिनिश करने का अभियान पूरा" होना बताया। पप्पू यादव ने अति पिछड़ा और दलित समाज से "चेत जाने" और भाजपा को भगाकर अपना अधिकार और सम्मान बचाने का आह्वान किया।

कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद मनोज सिंह ने भी इस बंटवारे पर सवाल उठाए। उन्होंने जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या 6-6 सीटों से दलित समाज और कुशवाहा समाज को सम्मान मिल गया है। मनोज सिंह ने मांझी के एक पुराने बयान का हवाला दिया, जिसमें मांझी ने राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए 15 सीटें आवश्यक बताई थीं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज