असदुद्दीन ओवैसी (डिजाइन फोटो) 
बिहार

उधर सीट बंटवारे में उलझा NDA और महागठबंधन, इधर ओवैसी ने बढ़ा दी टेंशन, जारी कर दी 32 सीटों की लिस्ट

AIMIM List for Bihar Election: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 32 उम्मीदवारों के लिए सीटों की सूची दी गई है।

अभिषेक सिंह

Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। नीतीश कुमार की लीडरशिप वाले एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल दलों में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है। इधर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पहली लिस्ट जारी कर दी है।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 32 उम्मीदवारों के लिए सीटों की सूची दी गई है। सीटों की घोषणा के साथ ही ओवैसी की पार्टी ने तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

AIMIM  ने जारी की 32 सीटों की लिस्ट

AIMIM यानी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने जो लिस्ट जारी की है उसमें 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इस लिस्ट के सामने आने से एक बात तो साफ हो गई है कि इस बार ओवैसी की पार्टी बिहार में कम से कम 32 सीटों पर चुनाव जरूर लड़ेगी। पिछली बार AIMIM ने यहां 20 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 5 पर जीत हासिल की थी।

क्रमांक जिला विधानसभा सीटें
1 किशनगंज बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, किशनगंज
2 पूर्णिया अमौर, बायसी, क़स्बा
3 कटिहार बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कदवा
4 अररिया जोकीहाट, अररिया
5 गया शेरघाटी, बेला
6 मोतिहारी ढाका, नरकटिया
7 नवादा नवादा शहर
8 जमुई सिकंदरा
9 भागलपुर भागलपुर, नाथनगर
10 सिवान सिवान
11 दरभंगा जाले, केवटी, दरभंगा ग्रामीण, गौरा बौराम
12 समस्तीपुर कल्याणपुर
13 सीतामढ़ी बाजपट्टी
14 मधुबनी बिस्फी
15 वैशाली महुआ
16 गोपालगंज गोपालगंज

आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी ने पहले महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। इसके लिए पार्टी के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने लालू यादव को एक बार तो तेजस्वी यादव को दो बार लेटर भी लिखा। लेकिन वहां से ग्रीन सिग्नल नहीं मिला था। इसके बाद ओवैसी ने कहा था कि उनकी पार्टी अकले 100 विधानसभा लीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

महागठबंधन में ओवैसी क्यों नहीं?

राष्ट्रीय जनता दल से ओवैसी को सिग्नल न मिलने पर सियासी जानकारों ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव को AIMIM से गठबंधन करने पर मुस्लिम वोट बैंक फिसलने का डर है। इसीलिए पिछली बार AIMIM के 5 विधायकों में से 4 को RJD ने अपने खेमे में शामिल कर लिया था।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज