नीतीश कुमार और चंदेश्वर चंद्रवंशी। 
बिहार

नीतीश कुमार का नया दांव...चंदेश्वर चंद्रवंशी को दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

JDU News: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने कार्यकाल में संगठन को बेहद सक्रिय रखने की कोशिश की है। हाल में पार्टी के अंदर बदलाव की चर्चा होने लगी है।

रंजन कुमार

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रदेश इकाई में जल्द बड़ा बदलाव कर सकते हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनकी जगह नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इसके लिए कई नामों की चर्चा तेज है। जदयू द्वारा वरिष्ठता, संगठनात्मक अनुभव, जाति समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का यह बदलाव ऐसे समय पर प्रस्तावित है, जब जदयू राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों में जुटी है। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, सामाजिक समीकरण साधने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने को नेतृत्व में बदलाव जरूरी है। जदयू के होने वाले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिन नाम की चर्चा है, उनमें सबसे आगे जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी हैं। इनको प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कौन हैं चंदेश्वर चंद्रवंशी?

सूत्रों के अनुसार चंदेश्वर चंद्रवंशी काफी अनुभवी नेता हैं। उनकी जहानाबाद समेत मगध क्षेत्र में मजबूत पकड़ रही है। वे सांसद रह चुके हैं। संगठनात्मक मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। सूत्रों के मुताबिक उनका अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन जदयू को नई दिशा देने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में उन्हें पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर मुहर लग सकती है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने कार्यकाल में संगठन को सक्रिय रखने की कोशिश की। हालांकि, हाल के दिनों में पार्टी के अंदर बदलाव की चर्चा होने लगी है।

जल्द प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव का होगा ऐलान

माना जा रहा कि यह बदलाव किसी असंतोष से अधिक रणनीतिक पुनर्गठन का हिस्सा है। इसमें नए चेहरे को पार्टी की कमान देने की रणनीति बनेगी। वैसे, अब तक पार्टी द्वारा इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि जल्द प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर औपचारिक ऐलान हो सकता है। यह बदलाव बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है। साथ ही आने वाले समय में जदयू की रणनीति को साफ तौर पर दर्शाएगा। नीतीश कुमार का यह कदम जदयू को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने तथा आगे की राजनीतिक लड़ाइयों के लिए तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट