नीतीश कुमार- जमा खान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक

Nitish Kumar Visit: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंत्री मोहम्मद जमा खान के घर उनकी बीमारी मां का हालचाल जानने कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के नौघरा गांव पहुंचे।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Nitish Kumar Meets Jama Khan’s Family: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के नौघरा गांव पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के आवास पर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों का नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत किया।

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मंत्री जमा खान ने मीडिया को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह से पारिवारिक था। उन्होंने कहा कि उनकी माता की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है और इसकी जानकारी जैसे ही मिली नीतीश कुमार उनका हालचाल जानने उनके घर पहुंचे और फिर वापस चले गए।

पारिवारिक रिश्ते के तहत मेरे घर आए

बता दें कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नीतीश कुमार से मिलने के लिए वहां पहुंचे थे। नीतीश कुमार से मिलने के लिए उमड़ी भीड़ देख नीतीश कुमार ने खुद सबका अभिवादन किया। मंत्री जमा खान ने कहा कि वे एक पारिवारिक रिश्ते के तहत मेरे घर पर आए थे। यह सुनियोजित कार्यक्रम नहीं था। यह उनका प्यार है कि एक मामूली से कार्यकर्ता के घर आकर उन्होंने मुलाकात की।

मेडिकल कॉलेज को लेकर चर्चा

मंत्री जमा खान ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह उनका प्यार है कि वे यहां पहुंचे और हम इस प्यार के लिए उनका आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से मेडिकल कॉलेज को लेकर चर्चा हुई है। हमें पूरा विश्वास है कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज को लेकर भी शुरू की गई परियोजना धरातल पर उतर जाएगी।

भव्य स्वागत का किया था आवाह्न

बता दें कि नीतीश कुमार के नौघरा आगमन से एक दिन पहले मंत्री जमा खान ने फेसबुक पोस्ट पर समस्त क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार के भव्य स्वागत के लिए आवाहन किया था।

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते