नीतीश कुमार (Image- Social Media) 
बिहार

चुनावी नतीजों के बीच NDA में हो गया 'खेला'! JDU ने डिलीट की नीतीश को CM बनाने वाली पोस्ट

Bihar New CM: जेडीयू ने सोशल मीडिया पर साफ कहा था कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे लेकिन कुछ देर बाद ही पार्टी की तरफ से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।

अर्पित शुक्ला

Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। फिलहाल अभी सिर्फ रुझानों का दौर चल रहा है। इन शुरुआती संकेतों में नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ दिखा दी है। उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) लगभग 81 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसी बीच JDU ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार के दोबारा सीएम बनने को लेकर एक पोस्ट किया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसे हटा भी दिया।

जेडीयू के एक्स हैंडल पर नीतीश कुमार की तस्वीर साझा की गई थी और कैप्शन दिया गया, "न भूतो न भविष्यति… नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और बने रहेंगे।" इससे पहले एक समर्थक ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय के सामने लगाई गई पोस्टर में लिखा था, "टाइगर अभी भी जिंदा है।"

नीतीश कुमार 'बीमार' नरेटिव

मतदान से पहले नीतीश कुमार को लेकर माहौल बनाया जा रहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उनकी मानसिक स्थिति कमजोर है। लेकिन वोटिंग खत्म होने के बाद जिस तरह से वह सक्रिय दिखाई दिए, उससे एनडीए खेमे में बिल्कुल अलग संदेश गया है, और अब नीतीश कुमार के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की राह साफ नजर आ रही है।

सत्ता की कमान इस बार किसके हाथ में?

पटना के भाजपा नेता संजय चौरसिया ने भी कहा कि हर प्रकार का नतीजा सकारात्मक और रचनात्मक होगा। उनके अनुसार बिहार की जनता ने विकास और स्थिरता के नाम पर मतदान किया है और इसका परिणाम एनडीए के पक्ष में जाएगा।

जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, एनडीए नेताओं के चेहरों पर साफ उत्साह झलक रहा है। हालांकि अंतिम नतीजों का इंतजार अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती आंकड़ों ने चुनावी माहौल में एनडीए को बढ़त दिला दी है। अब सबकी निगाहें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, जो यह निर्धारित करेंगे कि बिहार की सत्ता की कमान एक बार फिर किसके हाथों में जाएगी एनडीए या विपक्ष।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर