अनंत सिंह, नीरज कुमार, नीतीश कुमार सोर्स-सोशल मीडिया
बिहार

बिहार राजनीति में बड़ा भूचाल, अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी JDU से बाहर; जानिए इसके पीछे की असली वजह

Major Upheaval In Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। जदयू ने अनंत और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सदस्यता खत्म करने के लिए स्पीकर को भी पत्र लिखा गया।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल, अनंत को नीरज से दुश्मनी करना पड़ा भारी

  • जदयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी से किया निष्कासित

  • जदयू ने अनंत की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए पार्टी ने स्पीकर को भी पत्र लिखा

Anant Singh And Wife Neelam Devi Out Of JDU: जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है और उनकी प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। पार्टी ने इसके पीछे कई कारण बताए हैं, जिनमें पार्टी के निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करना, शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अनुचित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना, और हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद चुनावों में JD(U) उम्मीदवार के खिलाफ किसी दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार करना शामिल है।

नीरज से दुश्मनी अनंत पर पड़ी भारी

MLC चुनाव को लेकर अनंत सिंह पार्टी से बगावत करते हुए जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का खुलकर प्रचार कर रहे थे। पार्टी के बड़े नेता ललन सिंह कई बार अनंत को समझाने की कोशिश किए। नीतीश कुमार के साथ भी बातचीत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया और अनंत सिंह बगावती सुर विलापते रहे पार्टी से बगावत करते रहे।

अनंत को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

बिहार विधान परिषद चुनाव में बागी तेवर अपनाने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निकाल दिया गया है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अनंत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक नीलम देवी को भी जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए पार्टी ने स्पीकर को भी पत्र लिखा है।

नीरज से अनंत के विवाद की क्या है जड़

नीरज सिंह और अनंत सिंह दोनों जदयू पार्टी से जुड़े हुए हैं। अनंत सिंह विधायक है तो वहीं नीरज सिंह एमएलसी हैं। अनंत का आरोप है कि AK-47 हथियार रखने के आरोप में जब अनंत सिंह को जेल हुई तो उसमें नीरज सिंह का हाथ था। इस मामले को लेकर नीरज सिंह खुद को बेगुनाह बताते और कहते है मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं।

अनंत सिंह का विवादित बयान

अनंत सिंह का नीतीश को लेकर एक और विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा है कि बाढ़- मोकामा से लूट के जैसे भी करके नीतीश जी को 3 लाख वोट हम दिलाते थे। उन्होंने आगे कहा हमने कभी एक रुपया नहीं लिया और पार्टी के लिए तन-मन से काम किया है।

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन

एक्शन मोड में गृह मंत्री शाह, पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा