बिहार की सीएम नीतीश कुमार (डिजाइन फोटो) 
बिहार

रुझानों में NDA को मिला बंपर बहुमत...लेकिन ये मंत्री रह गए पीछे, देखें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Voting Result List: चुनाव आयोग के मुताबिक जदयू और भाजपा के बीच ही बड़े भाई बनने की टक्कर चल रही है. जदयू अभी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरती दिख रही है।

अर्पित शुक्ला

Bihar Chunav Voting 2025 List: चुनाव आयोग के बिहार रिजल्ट से सरकार की तस्वीर साफ होने लगी है। चुनाव आयोग लगातार अपनी वेबसाइट पर सीटों के रुझान बता रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक जदयू और भाजपा के बीच ही बड़े भाई बनने की टक्कर चल रही है. जदयू अभी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। BJP सेकेंड पर है और राजद का प्रदर्शन अब तक का सबसे बुरा होता दिख रहा है। चलिए बताते हैं अभी चुनाव आयोग के मुताबिक कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे चल रही है।

जदयू- 79 भाजपा- 74 राजद- 40 लोजपा (रामविलास)- 19 कांग्रेस-6 सीपीआई एमएल- 5 हम- 4 

बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा और मंगल पांडेय पीछे

लखीसराय विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार और डिप्टी सीएम ने विजय कुमार सिंह वापसी करते हुए दूसरे राउंड की गिनती में 788 मतों से आगे चल रहे हैं। सिवान सीट से ब्हार सरकार में मंत्री और भाजपा उम्मीदवार मंगल पांडेय पीछे चल रहे हैं।

सत्ता की कमान इस बार किसके हाथ में?

पटना के भाजपा नेता संजय चौरसिया ने भी कहा कि हर प्रकार का नतीजा सकारात्मक और रचनात्मक होगा। उनके अनुसार बिहार की जनता ने विकास और स्थिरता के नाम पर मतदान किया है और इसका परिणाम एनडीए के पक्ष में जाएगा।

जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, एनडीए नेताओं के चेहरों पर साफ उत्साह झलक रहा है। हालांकि अंतिम नतीजों का इंतजार अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती आंकड़ों ने चुनावी माहौल में एनडीए को बढ़त दिला दी है। अब सबकी निगाहें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, जो यह निर्धारित करेंगे कि बिहार की सत्ता की कमान एक बार फिर किसके हाथों में जाएगी एनडीए या विपक्ष।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह