मुंगेर में राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

बारिश के साथ मोदी पर बरसे राहुल गांधी, जोश में जनता बोली- 'वोट चोर-गद्दी छोड़', देखें- VIDEO

Rahul Gandhi in Bihar: कांग्रेस की 'मतदाता अधिकार यात्रा' के पांचवें दिन मुंगेर में भारी बारिश के बीच एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'वोट चोरी' संविधान पर हमला है।

अभिषेक सिंह

Rahul Gandhi in Munger: इस समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आम चुनाव 2024 से पहले की गई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की तर्ज पर बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' कर रहे हैं। गुरुवार को उनका लाव-लश्कर मुंगेर पहुंचा। यहां भरी बारिश में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

बिहार के मुंगेर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में आज चारों तरफ यही नारा गूंज रहा है 'वोट चोर- गद्दी छोड़'। उन्होंने कहा कि बिहार से निकला ये नारा पूरे देश में गूंजेगा और लोगों को पता चल जाएगा कि नरेंद्र मोदी 'वोट चोर' है।

बारिश के बीच मोदी पर बरसे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'भारत' भारतीय जनता पार्टी को चुनाव आयोग की मिलीभगत से बिहार के लोगों से वोट का अधिकार छीनने नहीं देगा। कांग्रेस की 'मतदाता अधिकार यात्रा' के पांचवें दिन मुंगेर में भारी बारिश के बीच एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'वोट चोरी' संविधान पर हमला है।

मुंगेर में क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू करके भाजपा चुनाव आयोग के ज़रिए 'वोट चोरी' कर रही है। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' भाजपा को लोगों से वोट का अधिकार छीनने नहीं देगा।

'लोकसभा चुनाव के नतीजों में हेरफेर'

राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों में हेरफेर किया था। कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री भी 'वोट चोर' हैं और भाजपा उद्योगपतियों के एक वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए लोगों से वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है।

एसआईआर को लेकर EC पर हमला

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एसआईआर हमला किया है, जिसके कारण 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। जीवित युवाओं को मृत घोषित कर दिया गया और प्रवासी मज़दूरों के नाम भी मतदाता सूची से हटा दिए गए। हम सभी को एकजुट होकर अपने मताधिकार और संविधान की रक्षा करनी होगी।

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 5 की मौत, बिजली काटी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?