आगजनी के बाद घरों की स्थिति (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिहार

नवादा: महादलित मोहल्ले में दबंगों की गुंडागर्दी, फायरिंग के बाद 80 से ज्यादा घरों को किया आग के हवाले

बिहार के नवादा में बुधवार को बदमाशों ने गोलीबारी कर महादलित टोला के करीब 80 घरों को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। इस घटना में कई मवेशियों की भी मौत हो गई।

अभिषेक सिंह

पटना: बिहार के नवादा में बुधवार को बदमाशों ने गोलीबारी कर महादलित टोला के करीब 80 घरों को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। इस घटना में कई मवेशियों की भी मौत हो गई। पीड़ित ग्रामीणों ने गोलीबारी और मारपीट का भी आरोप लगाया है।

यह पूरी घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर कृष्ण नगर की है। नदी किनारे बिहार सरकार की जमीन पर रह रहे लोगों के घरों में आग लगा दी गई है। गांव में आक्रोश फैल गया है। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की टीम वहां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना के चलते शासन प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। जिसके चलते सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, एसडीपीओ अनोज कुमार, एसडीपीओ सुनील कुमार समेत मुफस्सिल, नगर, बुंदेलखंड समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

घटना में कई मवेशियों की मौत

घटना के संबंध में पीड़ित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे प्राण बिगहा के नंदू पासवान सैकड़ों लोगों के साथ गांव पहुंचे और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। इस बीच कई ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद 80-85 घरों में आग लगा दी गई। पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि आग में कई मवेशी आदि मर गए। घर का सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। लोगों को भोजन, आवास और रहने की समस्या हो रही है।

दबंगों ने की गोलीबारी

ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हुई घटना से लोग कुछ समझ नहीं पाए। अचानक वे गांव पहुंचे और गोलियां चलाने लगे, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग डर गए। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच घरों में आग लगा दी गई। इस दौरान दबंगों ने कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात