मनोज तिवारी और नीतीश कुमार 
बिहार

Bihar Politics: पटना लैंड करते ही मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- कोई भी शक्ति सीएम नीतीश को...

मनोज तिवारी एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही एक के बाद एक तीखे और साफ संदेश देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने महागठबंधन के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।

विकास कुमार उपाध्याय

पटना : आज यानी शुक्रवार, 2 मई को जैसे ही दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी पटना पहुंचे, उन्होंने एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही एक के बाद एक तीखे और साफ संदेश देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने महागठबंधन के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि एनडीए में नीतीश कुमार की उपेक्षा हो रही है।

मनोज तिवारी ने कहा, "नीतीश कुमार को न तो कभी किनारे किया गया और न ही कोई ताकत उन्हें हाशिए पर कर सकती है। वे एनडीए के अहम स्तंभ हैं और हमेशा रहेंगे।"

जातिगत जनगणना पर पीएम मोदी का फैसला सराहनीय

जातिगत जनगणना को लेकर चल रही राजनीति पर भी मनोज तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ राजनीतिक नफे-नुकसान के लिए फैसले नहीं लेते, बल्कि जनभावनाओं को समझते हैं और उसी के अनुरूप कार्य करते हैं। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने जनता की भावनाओं को समझा और इसी वजह से जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया गया है।"

श्रेय की होड़ में विपक्ष?

बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और लालू यादव इसे अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश कर रहे हैं। लालू यादव ने तो यहां तक कहा कि 'हम संघियों को अपने एजेंडे पर नचाते रहेंगे।'

इस पर तीखा हमला करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, "श्रेय उसे मिलना चाहिए जो सत्ता में रहते हुए काम करे। लालू जी 15 साल बिहार की सत्ता में रहे, केंद्र में भी रहे, तब क्यों नहीं कराया जातिगत जनगणना?"

मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी जी मुद्दों पर राजनीति नहीं करते, वे जनभावनाओं का सम्मान करते हैं। इसी वजह से आज बिहार का हर बच्चा उनके साथ है। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन का मकसद बिहार को संवारना नहीं है, बल्कि सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करना है। उन्होंने ऐलान किया कि पटना मेट्रो एक साल में शुरू होने वाली है और ये एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

"महागठबंधन शोर मचाता है, काम नहीं करता"

अपने बयान के अंत में मनोज तिवारी ने कहा कि विपक्ष का काम केवल रोना और आरोप लगाना है। बिहार को सजाने-संवारने का सपना एनडीए देखता है, ना कि महागठबंधन। विपक्ष केवल बयानबाजी कर वोट बैंक साधना चाहता है, लेकिन बिहार की जनता अब जाग चुकी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला