वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

BJP के बाद जनसुराज से भी मोहभंग? रैली से कुर्सी फेंककर भागे मनीष कश्यप, VIDEO ने मचाया तहलका!

Bihar Assembly Elections: जनसुराज पार्टी की 'बिहार बदलाव यात्रा' के दौरान आयोजित रैली स्थल से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप दिखाई दे रहे हैं।

अभिषेक सिंह

Manish Kashyap Viral Video: बिहार के चुनावों के औपचारिक ऐलान से पहले ही यहां का सियासी माहौल गरमा गया है। सभी राजनैतिक दल एक विरोधी पार्टियों को मात देने के लिए चुनावी शतरंज की सियासी बिसात पर शह और मात का खेल खेलने के लिए तैयार हैं।

चुनाव से पहले अपने-अपने दल के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सभी पार्टियां जुटी हुई हैं। एक तरफ सत्ताधारी एनडीए के लीडर और बिहार की सीएम नीतीश कुमार रोजाना कोई न कोई नया ऐलान कर रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्षी महागठबंधन और प्रशांत किशोर यात्राओं के जरिए अपनी धाक जमाने का प्रयास कर रहे हैं।

मनीष कश्यप का वीडियो VIRAL

इस बीच जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर 'बिहार बदलाव यात्रा' के दौरान आयोजित रैली स्थल से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप दिखाई दे रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बड़ा दावा भी कर रहे हैं।

वायरल VIDEO में क्या कुछ दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई रैली स्थल दिखाई दे रहा है। जहां तमाम कुर्सियां लगी हुई हैं। साथ ही मंच के नेपथ्य में 'बिहार बदलाव यात्रा' का बड़ा सा बैकड्रॉप भी लगा हुआ है। इस वीडियो में मनीष कश्यप किसी बात से नाराज प्रतीत हो रही है और कुर्सी फेंककर रैली स्थल से दूर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप को कार्यकर्ता की लाइन में बैठा दिया गया। जिसके बाद वह आक्रोशित हो गए। हालांकि यह दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। नवभारत इस वीडियो और इसके साथ किए जा रहे दावे की पुष्टि नहीं करता है।

दो दिन पहले बेतिया में आयोजित जनसुराज के कार्यक्रम के दौरान मनीष कश्यप के समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की का मामला सामने आया था। यहां चनपटिया विधानसभा से जुड़ी दो संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच पोस्टर और होर्डिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। आपको बता दें कि मनीष कश्यप भी चनपटिया विधानसभा से जनसुराज पार्टी से टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे