तेज प्रताप यादव, फोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

तेज प्रताप यादव पर मेहरबान हुई भाजपा, गृह मंत्रालय ने दी Y Plus कैटेगरी की सुरक्षा

Tej Pratap Yadav Y-Plus security: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार चुनाव में महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय ने Y Plus कैटेगरी की सुरक्षा दी।

सौरभ शर्मा

Tej Pratap Yadav Y-Plus Security: केंद्र सरकार ने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव को Y+ (वाई-प्लस) श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। यह कदम बिहार चुनाव के बीच उठाया गया है। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार चुनाव में महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय की तरफ से Y Plus कैटेगरी की सुरक्षा बिहार में चल रहे चुनाव के बीच में  दी गई है।

इस सुरक्षा व्यवस्था को आसान शब्दों में ऐसे समझ तो इसमें कुल 11 कमांडो रक्षा के लिए तैनात रहते है। सभी कमांडो पूरी तरह से हथियारों से लैस कुल 11 होते हैं। इसमें से 5 जवान वीआईपी (तेज प्रताप) के घर और उसके आसपास की सुरक्षा के लिए और 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) उनके साथ चलने वाली सुरक्षा में रहेगे। जो कि तीन अलग-अलग शिफ्टों में 24 घंटे उनके साथ रहकर उनकी सुरक्षा करते हैं।

रवि किशन से मुलाकात के बाद हुई सियासी हलचल

बता दें कि बीते रोज तेजप्रताप यादव ने चुनावी नतीजों से पहले ही लालू यादव की पार्टी राजद की धुर विरोधी भाजपा के साथ हाथ मिलाने केल भी संकेत दिए। उन्होंने भाजपा सांसद रवि किशन से मुलाकात करते हुए कहा दिया था कि 'मैंने पहले ही बोला था जो रोजगार की बात करेगा उसी के साथ रहूंगा'। वही भाजपा सांसद रवि किशन ने भी तेजप्रताप यादव से हुई मुलाकात के बाद कहा वह (तेज प्रताप यादव) एक दयालु हृदय वाले इंसान हैं, भोलेनाथ के भक्त हैं। रवि किशन ने कहा कि भाजपा उन सभी लोगों के लिए अपना दिल खुला रखती है जिनका उद्देश्य सेवा है।

केंद्रीय मंत्री मांझी ने दिया NDA में शामिल होने का न्योता

भाजपा सांसद रवि किशन से मुलाकाता के बाद मीडिया के द्वारा तेज प्रताप से यह पूछा गया कि क्या वे भाजपा में शामिल होंगे तो यह पूछे जाने पर उन्होंने बस इतना कहा कि वह विकास को बढ़ावा देने वाली सरकार का समर्थन करेंगे। वहीं तेज प्रताप के इस बयान के बाद, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय संयोजक जीतन राम मांझी ने उन्हें एनडीए में शामिल होने का प्रस्ताव दे दिया था।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?